इन आसान तरीके से दूर करें कब्ज की समस्या
कब्ज (Constipation) की समस्या को झेलना कितना मुश्किल होता है, इस बात को केवल वो लोग ही समझ सकते हैं जो इससे परेशान रहते हैं। कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या अधिक वजन होने के कारण भी हो सकती है या खाना खाने…
कब्ज (Constipation) की समस्या को झेलना कितना मुश्किल होता है, इस बात को केवल वो लोग ही समझ सकते हैं जो इससे परेशान रहते हैं। कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं। यह समस्या अधिक वजन होने के कारण भी हो सकती है या खाना खाने के बाद सीधे लेट जाने के कारण भी।
इसके अलावा चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त पेय को पीने से भी कब्ज की समस्या हो जाती है। अच्छे खान-पान के बावजूद भी ये समस्या हो जाती है। वैसे इस समस्या के लिए तो कई घरेलू उपाय हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं। कब्ज की समस्या से राहत पाने में इन योगासन का अभ्यास कारगर हो सकते हैं।
कब्ज (Constipation) की समस्या को दूर करने के लिए सबसे अच्छा नेचुरल तरीका योगासन (Yoga) हो सकता है। इसके अभ्यास से आप कब्ज में तुरंत राहत पा सकते हैं। नौकासन का अभ्यास करने के लिए पीठ के बल आराम से लेट जाएं। अब सांस लेते हुए अपने पैरों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाएं। सिर, कंधों औप हाथों को सीध में रखते हुए पैर की उंगलियों पर ध्यान करें। अह अपनी क्षमतानुसार सांस को रोकें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस आसन को कम से कम 3 से 5 बार दोहराएं।
इस आसन का अभ्यास कब्ज की समस्या में काफी फायदेमंद हो सकता है। पश्चिमोतानासन का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले पैरों को सामने लाते हुए बैठ जाएं। इसके बाद अपनी दोनों एड़ी को पंजे से मिलाकर रखें। अब सांस छोड़ते हुए आगे झुकें और अपने दोनों हाथों से दोनों पैर के अंगूठे पकड़ लें। माथे को घुटनों से लगाएं और दोनों कोहनियां जमीन पर लगी रहेंगी।
अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास करने के लिए पैरों को सामने फैलाते हुए बैठ जाएं। अब अपने बाएं पैर के घुटने को मोड़ें और दाएं पैर को बाएं घुटने के ऊपर से लाते हुए रखें। ध्यान रहे कि आपके पंजे घुटनों से आगे न जाए। अब बाएं हाथ को कंधों से घुमाते हुए दाएं पैर के ऊपर से इस प्रकार लाएं कि दाएं पैर का अंगूठा पकड़ लें और दाएं हाथ को पीछे से घुमाते हुए नाभि को छूने की कोशिश करें। ठीक इसी प्रक्रिया को विपरीत दिशा में भी करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
