24 घण्टे ऑनलाइन

शुगर कंट्रोल करने में एक्सपर्ट है ये जूस

आज के वक्त में डायबिटीज (Diabetes) एक बड़ी बीमारी के रूप में सबके सामने ऊभर कर आ रही है। हर दूसरा इंसान डायबिटीज से पीड़ित हो रहा है। वैसे शुगर अक्सर खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से ही होता है। ऐसे में अगर वक्त…

24GhanteOnline
January 10, 2025
3 min read

आज के वक्त में डायबिटीज (Diabetes) एक बड़ी बीमारी के रूप में सबके सामने ऊभर कर आ रही है। हर दूसरा इंसान डायबिटीज से पीड़ित हो रहा है। वैसे शुगर अक्सर खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से ही होता है। ऐसे में अगर वक्त रहते शुगर पर कंट्रोल ना किया जाए तो ये एक बड़ी बीमारी हो सकती हैं।

डायबिटीज (Diabetes) हाई और निल दोनों की होना जानलेना है। वैसे तो शुगर कंट्रोल करने के लिए दवा के साथ ही डाइट पर कंट्रोल करना भी जरूरी है। अगर शुगर से पीड़ित मरीज कुछ भी मीठा खाते हैं तो ये तेजी से बढ़ जाती है। जो हानिकारक होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ कारगर सब्जियां के बारे में बताएंगे जिनके जूस (Juices) का सेवन करके शुगर के स्तर को तेज़ी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो काम आने वाले खास जूस (Juices) ।

करेले का जूस करता है जल्दी शुगर कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes)  के मरीजों के लिए करेला एक राम बाण इलाज है. करेले को अलग अलग तरीके से शुगर के मरीजों को दिया जाता है। आपको बता दें कि, करेले में पाए जाने वाले विभिन्न विटामिन जैसे विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C , विटामिन B ग्रुप के तत्व  होते हैं तो थायमिन और राइबोफ्लेविन डायबिटीज को कंट्रोल रखने में बेहद मददगार होते हैं। ऐसे में अगर शुगर के मरीज को रोज सुबह खाली पेट करेले का जूस दिया जाए तो ये उनके लिए काफी लाभदायक होता है।

टमाटर के जूस का करें सेवन

टमाटर हम रोजमर्रा में हर एक व्यंजन में लगभग खाते ही हैं। यह ना केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद उपयोगी है। आपको बता दें कि, टमाटर शुगर को कम करने का भी काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर टमाटर में पाया जाने वाला तत्व प्यूरिन ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। ऐसे में अगर टमाटर का जूस शुगर के मरीजों को दिया जाए तो अच्छा होता है।

ककड़ी का जूस भी है बेहद असरदार

पानी और विटामिन सी से भरपूर ककड़ी और खीरा जैसी सब्ज़ियां हर किसी को पसंद होती हैं, वैसे तो ककड़ी को अक्सर डाइटिंग करने वाले लोगों को खाते देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये शुगर के मरीज़ों के लिए  भी बेहद उपयोगी है। दरअसल इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम सहित डायटरी फाइबर और विटामिंस भरपूर मात्रा में मौजूद होते है। ऐसे में अगर शुगर बढ़ी हुई हो तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

सदाबहार के फूल और पत्तियां

मैडागास्कर या सदाबहार का पौधा वैसे तो हर घर में सुंदरता के लिए लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुगर के मरीजों के लिए ये बेहद कारगार है। जी हां इस पौधे की पत्तियों में एल्कलॉइड नाम का तत्व मौजूद होता है जिससे, पैंक्रियाज का बीटा सेल्स को कार्य करने में मदद मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…