24 घण्टे ऑनलाइन

ये पांच फल आपको बनाएंगे बेहद खूबसूरत

अगर आप अपनी सुंदरता (Beautiful) का रखते है खास ख्याल तो हम आपके लिए नेचुरल चीजें बताने जा रहें जो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगी। आज हम आपको घर में रखें फलों से फ्रूट फेस पैक (Fruit Face Packs) बनाना सिखाते हैं।…

24GhanteOnline
August 25, 2026
2 min read

अगर आप अपनी सुंदरता (Beautiful) का रखते है खास ख्याल तो हम आपके लिए नेचुरल चीजें बताने जा रहें जो आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगी। आज हम आपको घर में रखें फलों से फ्रूट फेस पैक (Fruit Face Packs) बनाना सिखाते हैं। आप फ्रूट फेस पैक के लिए इन फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए बताते है कैसे करें फलों को पैक के लिए यूज़।

केले


आप पहले केले को अच्छी तरह मैश करें। फिर इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो दें। उसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धोएं। उसके बाद हल्के हाथों से फेस पोंछकर टोनर लगाएं। केले का फेस पैक स्किन के लिए टॉनिक का काम करता है और स्किन को हेल्दी और सुन्दर बनाता है।

सेब


सेब को अच्छे से पीस कर फेस पर 10-20 मिनट लगाकर रखें और उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। आप इसमें आटा या बेसन मिलाएं ताकि ये चेहरे पर चिपक सके। सेब स्किन को क्लीन करने के साथ-साथ महीन लाइन्स व फेस पर उभरी किसी भी तरह की सूजन भी कम करता है।

अनन्नास


पके हुए अनन्नास की स्लाइस या जूस फेस पर लगाएं और सूखने दें। उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। अनन्नास स्किन पर फ्री रैडिकल्स को नियंत्रित करता है।

अंगूर


अंगूर को आधा-आधा काट कर फेस व गर्दन पर हल्के हाथों से रगड़ें। ये आप 20 मिनट करते रहें, फिर गुनगुने पानी से चेहरा पोंछ लें। अंगूर फेस पैक से झुर्रियां कम होती हैं।

मिक्स्ड पैक


1 पीच, 1 अंडे का स़फेद भाग या 1/4 कप कॉर्न स्टार्च और 8-10 पुदीने की पत्तियों को एक साथ ब्लेंडर में पीस लें। इस मिश्रण को फेस और गर्दन पर 20 मिनट लगाएं और धो दें। ये फेस पैक स्किन तरोताज़ा रखता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…