सर्दियों में चेहरे की ऐसे करें देखभाल, खूबसूरती रहेगी बरकरार
सर्दियाँ (Winter) आते ही त्वचा (Skin) खुश्क और रूखी होने लगती है खासकर उन लोगो को सर्दियों में ज्यादा परेशानी होती है जिनकी त्वचा खुश्क होती है । अगर कोई भी व्यक्ति अपनी त्वचा की अच्छे से देखभाल नहीं करता , तो उनकी…
सर्दियाँ (Winter) आते ही त्वचा (Skin) खुश्क और रूखी होने लगती है खासकर उन लोगो को सर्दियों में ज्यादा परेशानी होती है जिनकी त्वचा खुश्क होती है । अगर कोई भी व्यक्ति अपनी त्वचा की अच्छे से देखभाल नहीं करता , तो उनकी त्वचा कटने -फटने लगती हैं। ठण्ड में गर्मियों की अपेक्षा शरीर की ज्यादा देखभाल करनी पड़ती है जिससे कि त्वचा ठण्ड के मौसम में भी चमकदार और आकर्षक बनी रहे। त्वचा की समस्याओं को दूर करने व खूबसूरत त्वचा पाने के लिए आप कई ऐसे आसान व असरकारी घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। जानिए क्या हैं वे नुस्खे।
* घर पर बनाएं स्क्रब : सर्दियों में त्वचा में ग्लो लाने के लिए एक चम्मच मसूर की दाल, एक चम्मच जौ का आटा, एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, एक चुटकी हल्दी और दो बूंद शहद को कच्चे दूध में मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। इस स्क्रब को सुबह व शाम चेहरे पर पांच मिनट तक हल्के हाथों से मलें और छोड़ दें। दस मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से स्किन में धीरे-धीरे ग्लो आने लगेगा और रंग भी निखरेगा।
* केले और मक्खन का मास्क : ताजा केला लीजिये और इसको पीस कर पेस्ट बना लीजिये। अब पिसे हुए केले में उतनी ही मात्रा में मक्खन मिलायें। मक्खन के बजाय आप स्किम्ड दूध क्रीम भी ले सकते हैं। अच्छी तरह से दोनों सामग्री मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर सभी तरफ अच्छे से लगा लीजिये।आधे घंटे के बाद चेहरे को धो ले। मक्खन या स्किम्ड दूध क्रीम त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है। इस पैक में केला त्वचा में नमी बनाये रखता है।
* मसाज : मॉइश्चराइजर करने से बेजान सी त्वाचा मे जान आ जाती है। इसके लिए 2 मिनट तक मसाज करें और आपको इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे।
* नींबू व दही का प्रयोग : त्वचा को तरोताजा बनाने के लिए आप नींबू का रस दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और फिर कुछ दिनों में ही आप चेहरे पर बदलाव पाएंगे। दही त्वचा पर मॉइश्चराइजर का काम करता है यानी त्वचा की नमी लौटाता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। दरअसल, दही में मौजूद लेक्टिक एसिड त्वचा पर फेशियल मास्क की तरह कार्य करता है और त्वचा के भीतरी छिपी गंदगी को बाहर करता है।
* शहद और गुलाबजल पैक : एक चम्मच शहद और एक चम्मच गुलाब जल की समान मात्रा को अच्छी तरह से मिलाएं। अब चेहरे पर इस पैक को लगायें। 10 मिनट के बाद चेहरा धो लें। शुष्क त्वचा की देखभाल, शहद त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है और गुलाबजल त्वचा को रंगत देता है। यह फेस पैक सर्दियों में सूखी त्वचा के इलाज के लिए सबसे अच्छा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
