सर्दियों में आंखों का ऐसे रखें ख्याल, फॉलो करें ये टिप्स
ठंड (Winter) का मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन सर्दी का सीजन जितना अच्छा लगता है, उतनी ही अपने साथ चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम में सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी तमाम दिक्कतें हो सकती हैं। फिजिकल हेल्थ का…
ठंड (Winter) का मौसम ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन सर्दी का सीजन जितना अच्छा लगता है, उतनी ही अपने साथ चुनौतियां लेकर आता है। इस मौसम में सर्दी, खांसी और फ्लू जैसी तमाम दिक्कतें हो सकती हैं। फिजिकल हेल्थ का ध्यान रखते-रखते हम आंखों (Eyes) की केयर करना भूल जाते हैं। इससे आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
बासु आई केयर सेंटर में डॉ. मनदीप बासु कहते हैं कि अक्सर लोग आंखों (Eyes) की हेल्थ को नजरअंदाज कर देते हैं। सर्दियों के दौरान आंखों में सूखापन, तनाव और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आप आयुर्वेद में बताए गए नेत्र व्यायाम कर सकते हैं। इसके साथ ही, आप डाइट पर ध्यान देकर आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से बच सकते हैं।
त्राटक करें (एकाग्र दृष्टि से देखना)
त्राटक का अभ्यास सरल और सबसे प्रभावी अभ्यासों में से एक है। इसका अभ्यास करने फोकस भी बढ़ता है और साथ ही आंखों की हेल्थ भी बेहतर होती है। त्राटक करने के लिए आपको मोमबत्ती को 2 से 3 फीट की दूरी पर रखना होगा और मोमबत्ती की लौ पर लगातार ध्यान देना होगा। आप 2 से 3 मिनट से अभ्यास शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे 5 से 10 मिनट तक इसे कर सकते हैं।
पामिंग
कॉर्पोरेट जगत में लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने के कारण स्क्रीन टाइमिंग बढ़ जाती है। लेकिन ये स्क्रीन टाइमिंग आंखों के लिए खतरनाक है। तनावग्रस्त आंखों को आराम देने के लिए पामिंग सबसे अच्छी तकनीकों में से एक है। सबसे पहले अपनी हथेलियों को आपस में तेजी से रगड़ें और फिर बिना अतिरिक्त दबाव डाले उन्हें बंद आंखों पर रखें। इसे 1 से 2 मिनट तक करें ताकि आंखों की थकान और ड्राईनेस कम हो जाए।
आई रोटेशन एक्सरसाइज
आंखों को रोटेट करना आसान और प्रभावी व्यायाम माना जाता है। इस एक्सरसाइज में आपको अपनी आंखों को क्लॉकवाइज और एंटी-क्लॉकवाइज दोनों तरफ घुमाना होता है। आप 5 से 10 मिनट तक इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं। इससे आंखों का स्ट्रेस कम होता है।
आंखों में पानी के छीटें मारें
आंखों में पानी से छींटे मारने से ये साफ हो जाती हैं। हालांकि, आंखें बंद करके ही छीटें मारें। इससे आंखों की ड्राईनेस कम होती है। इससे जलन और खुजली में भी राहत मिलती है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
एक्सपर्ट कहते हैं कि अपनी डाइट में विटामिन ए से भरपूर चीजें, जैसे- गाजर, पालक और शकरकंद को शामिल करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
