चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते है स्ट्रॉबेरी के फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
स्ट्रॉबेरी (Strawberry) एक अच्छा एंटी-ऑक्सीडेन्ट है. स्वास्थ्य के लिए तो इसका सेवन फायदेमंद है लेकिन ये फल त्वचा के लिए लाभदायक है. स्ट्रॉबेरी फाइन लाइंस और झुर्रियों से बचाती है। यह त्वचा के ऊतकों (टिशूज) को मजबूत…
स्ट्रॉबेरी (Strawberry) एक अच्छा एंटी-ऑक्सीडेन्ट है. स्वास्थ्य के लिए तो इसका सेवन फायदेमंद है लेकिन ये फल त्वचा के लिए लाभदायक है. स्ट्रॉबेरी फाइन लाइंस और झुर्रियों से बचाती है। यह त्वचा के ऊतकों (टिशूज) को मजबूत बनाकर इसे जवां और खूबसूरत बनाती है। इसमें Vitamin C भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। ये त्वचा से डैड स्किन निकालकर इसे साफ और मुलायम रखता है। यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑइल को निकालकर कील-मुहांसों से भी सुरक्षित रखती है। इसमें एलेजिक एसिड होता है। जिससे यह चेहरे को धूप से हुए नुकसान से बचाकर त्वचा को मुलायम और कोमल बनाती है। इसके फेस पैक को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है. ऐसे में आज हम आपको घर पर स्ट्रॉबेरी (Strawberry) से फेस मास्क कैसे बना सकते हैं इसके बारे में बताने जा रहे है...
स्ट्रॉबेरी से ऐसे बनाएं फेस पैक (Strawberry Face Pack)
स्ट्रॉबेरी फेस मास्क
सामग्री :
3 से 4 स्ट्रॉबेरी
1 बाउल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में 3 से 4 स्ट्रॉबेरी की प्यूरी बनानी है।
- अब इस प्यूरी को 15 मिनट के लिए ऐसे ही अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
- 15 मिनट बाद मास्क के सूखने पर चेहरे को सादे पानी से धो लें।
इस मास्क का इस्तेमाल करने पर आपके चहेरे पर चमक के साथ कसाव भी आएगा।
स्ट्रॉबेरी और शहद (Strawberry Face Pack)
सामग्री :
4 स्ट्रॉबेरी
1 चम्मच शहद
1 बाउल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में 4 स्ट्रॉबेरी का महीन पेस्ट बनाएं।
- पेस्ट में एक चम्मच शहद मिलाएं।
- इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
- सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
स्ट्रॉबेरी और शहद का मास्क मुंहासों को कम करने में मदद करता है। इस फेस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट मास्क (Strawberry Face Pack)
सामग्री :
3 से 4 स्ट्रॉबेरी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच कोको पाउडर
1 बाउल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में स्ट्रॉबेरी को मसलकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट में शहद के साथ कोको पाउडर मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
- फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
यह मास्क प्राकृतिक तरीके से चेहरे की मृत त्वचा की परत उतारता है। शहद में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण स्किन को मुलायम बनाता है जबकि स्ट्रॉबेरी और कोको स्किन में चमक लाने का काम करते हैं।
स्ट्रॉबेरी और नींबू
सामग्री :
4 से 5 ताजी स्ट्रॉबेरी
आधा नींबू
1 बाउल
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में स्ट्रॉबेरी को मसलकर बारीक पेस्ट तैयार कर ले।
- इसके बाद आधे नींबू के रस को मिलाएं।
- इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।
- फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
स्ट्रॉबेरी और नींबू का मास्क पिगमेंटेशन को कम करने में मदद कर सकता है। चेहरे पर काले धब्बे और टैन हटाने के लिए भी इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
