आज उर्द की नहीं इस दाल की बनाएं इडली
प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है, ये आपको फिट रखता है और आपकी मसल्स बढ़ाता है, इतना ही नहीं आपके बाल और चेहरे को जवां भी रखता है। आज हम आपको एक हाई प्रोटीन ब्रेकफस्ट के बारे में बताने वाले हैं, जिसे खाकर आप ना…
प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है, ये आपको फिट रखता है और आपकी मसल्स बढ़ाता है, इतना ही नहीं आपके बाल और चेहरे को जवां भी रखता है। आज हम आपको एक हाई प्रोटीन ब्रेकफस्ट के बारे में बताने वाले हैं, जिसे खाकर आप ना सिर्फ जीभ का स्वाद बढ़ा सकते हैं बल्कि खुद को हेल्दी रखकर डेली का प्रोटीन बजट भी पूरा कर सकते हैं। आज हम आपको मूंग दाल की इडली (Moong Dal Idli) की रेसिपी बताने वाले हैं।
सामग्री:
- छिली हुई मूंग की दाल- 2 कप
- तेल या देसी घी
- दही- आधा कप
- जीरा- एक चम्मच
- राई- एक चम्मच
- भीगी हुई चना दाल- दो चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- करी पत्ते- 7-8
- अदरख- दो इंच
- नमक- स्वादानुसार
- काजू-7-8
- हींग- चुटकीभर
- गाजर- 1 मीडियम
विधि:
सबसे पहले मूंग की दाल 2 घंटे के लिए भिगो दें। उसके बाद उसे मिक्सर में पीस लें और उसमें दही मिला दें। अब एक कड़ाही में तेल डालें, उसमें राई, जीरा, चना दाल, हरी मिर्ची और घिसी हुई अदरख डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।
अब इसमें गाजर डालें और करीब 2 मिनट तक भूनें। गैस बंद कर दें और इसमें मूंग की दाल का बैटर मिला दें, और हींग, धनिया डालकर गैस बंद कर दें। अब इसमें एक चम्मच इनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं।
अब इडली के सांचे में तेल लगाकर बैटर डालें, और 15 मिनट तक स्टीम करें। आपकी हेल्दी इडली तैयार है। इसे चटनी या गर्मागर्म सांभर के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
