नाश्ते में बनाए टेस्टी और हेल्दी डिश
गर्मियों में महिलाएं नाश्ते (Breakfast ) को लेकर बहुत परेशान रहती हैं। भारी नाश्ता गर्मियों में कोई खाता नहींं है तो पराठे वगैरह पर यूं ही रोक लग जाती है। हल्के नाश्ते में रोज एक जैसा पोहा, दलिया, ओट्स खाकर घर के सदस्य…
गर्मियों में महिलाएं नाश्ते (Breakfast ) को लेकर बहुत परेशान रहती हैं। भारी नाश्ता गर्मियों में कोई खाता नहींं है तो पराठे वगैरह पर यूं ही रोक लग जाती है। हल्के नाश्ते में रोज एक जैसा पोहा, दलिया, ओट्स खाकर घर के सदस्य बोर होने लगते हैं।
ऐसे में महिलाओं के सामने प्रश्न यह रहता है कि ऐसा क्या बना जाए जो भारी भी न हो और स्वाद जिसका नया हो, साथ ही झटपट तैयार हो जाए ताकि नाश्ता तैयार करने में देरी भी न हो।
हम आपको बता रहे हैं सोयाबीन उपमा (soyabean Upma) की रेसिपी जो बनाने में भी आसान है और स्वाद भी नया है, घर वाले इसे खाकर खुश तो होंगे ही साथ ही दिनभर ऊर्जा से भी भरपूर रहेंगे।
सामग्री-
1 टेबलस्पून भुनी हुई मूंगफली
1 कप भिगोई हुई सोयाबीन
1/2 कप दूध
1/2 टीस्पून राई
1 टीस्पून करी पत्ते
1 साबुत लाल मिर्च
नमक और तेल स्वादानुसार
बारीक कटा हुआ टमाटर, प्याज, हरी मिर्च , शिमला मिर्च एवं गाजर
अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर , पीसा हुआ धनिया, हल्दी, गर्म मसाला आवश्यकतानुसार
विधि-
एक पैन में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें। उसमें राई, करी पत्ते और साबुत लाल मिर्च डालें। यह सामग्रियां जब चटक जाएं तो उसमें सब्जियां और नमक डाल दें।
फिर भिगोई हुई सोयाबीन और भुनी हुई मूंगफली डालकर पैन को ढंक दें। 4-5 मिनट बाद हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, पीसा हुआ धनिया एवं गरम मसाला डालकर चलाएं।
जब मसाले अच्छे से मिल जाएं तो आधा कप दूध डालें और 5-7 मिनट बाद गैस बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
