24 घण्टे ऑनलाइन

डेड स्किन और ब्लैकहैड्स ने छीन ली चेहरे की खूबसूरती, ये फेसपैक लाएगा ग्लो

पोषक तत्वों से भरपूर रागी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। रागी में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका फेसपैक लगाने से स्किन में ग्लो आता है साथ ही स्किन से संबंधित…

24GhanteOnline
January 3, 2026
2 min read

पोषक तत्वों से भरपूर रागी सेहत के साथ साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। रागी में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका फेसपैक लगाने से स्किन में ग्लो आता है साथ ही स्किन से संबंधित तमाम दिक्कतें दूर होती है।

साथ ही स्किन में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाकर डीप क्लीन करता है। रागी का फेसपैक (Ragi face pack) चेहरे पर लगाने से डेड स्किन से छुटकारा मिलता है। जिससे स्किन पोर्स साफ होने लगते हैं और ब्लैकहेड्स कम होते हैं। रागी में पाए जाने वाले अमीनो एसिड और फ्लेवोनोइड ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाता है।

साथ ही चेहरे पर ग्लो आता है। इसके अलावा जिन लोगो को स्किन में खुजली और रैशेज की दिक्कत होती है उनके लिए भी रागी का फेसपैक फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं रागी का फेसपैक (Ragi face pack)  घर पर ही बनाने का तरीका।

रागी का फेसपैक (Ragi face pack)  बनाने के लिए एक चम्मच रागी का पाउडर, आधा चम्मच दही, आधा चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू के रस को मिक्स करके पेस्ट बना लें। फिर थोड़ी देर के लिए छोड़ दे। आप इसमें गुबाल जल भी मिला सकती हैं।

फेसपैक लगाने से पहले स्किन को क्लीजिंग मिल्क से साफ कर लें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। अब इस पेस्ट को ब्रश की हेल्प से चेहरे और गर्दन पर लगा लें। इसके बाद जब फेसपैक सूख जाए तो चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…