लंच में तैयार करें सब्जियों का कोरमा
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही चटपटा खाने का हर किसी का दिल करता है। ऐसे में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने की ख्वाहिश है तो हरी मटर और शिमला मिर्च से बनाएं कोरमा (Korma)। जिसका स्वाद बड़ों के साथ ही बच्चों को भी पसंद आएगा।…
सर्दियों का मौसम शुरू होते ही चटपटा खाने का हर किसी का दिल करता है। ऐसे में कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने की ख्वाहिश है तो हरी मटर और शिमला मिर्च से बनाएं कोरमा (Korma)। जिसका स्वाद बड़ों के साथ ही बच्चों को भी पसंद आएगा। तो चलिए जानें कैसे बनेगा मौसमी सब्जियों से टेस्टी कोरमा।
कोरमा बनाने की सामग्री
तेल आधा बड़ा चम्मच, प्याज एक कटा हुआ, अदरक एक छोटा चम्मच घिसा हुआ, लहसुन की चार कलियां, दो कटे हुए आलू, चार गाजर, हरी मिर्च, काजू तीन बड़े चम्मच, टोमैटो सॉस, नमक स्वादानुसार, करी पाउडरस मटर एक कप, हरी, लाल शिमला मिर्च आधा कप बारीक कटी हुई, क्रीम एक कप, हरी धनिया।
कोरमा बनाने की विधि
एक पैन में तेल गर्म करके प्याज डालें। जब ये प्याज सुनहरे हो जाएं तो इसमें लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें। अच्छी तरह से भुन जाने के बाद इसमें आलू, हरी मटर, गाजर, हरी मिर्च, काजू और सॉस डालकर चलाएं।
जब सब्जियां पकने लगे तो नमक और करी पाउडर डालकर दस मिनट तक पकाएं। जब ये आलू पक जाए तो इस पैन में मटर, हरी और लाल शिमला मिर्च डालें। इसके बाद क्रीम डालकर ढंक दें। थोड़ी देर पर ध्यान से देख लें कि सारी सब्जियां पक गई हैं या नहीं। फिर सबसे आखिर में सब्जियों को चलाकर गैस बंद कर दें। आखिर में हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
