24 घण्टे ऑनलाइन

गाजर-आलू मटर की सब्जी और पराठे, यूं तैयार करें विंटर की स्पेशल डिश

गाजर आलू और मटर की सब्जी (Gajar Aloo Sabji) के साथ घी में सिके हुए गरमागरम पराठे का स्वाद बेहद उम्दा लगता है. सर्दियों में ऐसी कई सब्जियां आती हैं जिनका इंतजार सालभर सभी को रहता है, उन्हीं में से एक है गाजर-मटर.…

24GhanteOnline
October 17, 2025
2 min read

गाजर आलू और मटर की सब्जी (Gajar Aloo Sabji) के साथ घी में सिके हुए गरमागरम पराठे का स्वाद बेहद उम्दा लगता है. सर्दियों में ऐसी कई सब्जियां आती हैं जिनका इंतजार सालभर सभी को रहता है, उन्हीं में से एक है गाजर-मटर. सुबह-सुबह नाश्ता करना हो या लंच, इस सब्जी का खूब लुत्फ उठाया जाता है. इस सब्जी का स्वाद अगर बेलेंस यानी परफेक्ट आ जाए तो क्या ही कहने.

कई लोगों की सब्जी में गाजर का कसेलापन महसूस होता है, जिससे स्वाद का मजा फीका हो जाता है. ऐसे में हम आपके लिए गाजर-आलू की सब्जी (Gajar Aloo Sabji) की परफेक्ट रेसिपी लेकर आए हैं. रेसिपी काफी सिंपल है और यकीनन आपको बेस्ट टेस्ट मिलेगा. आइए जानते हैं-

गाजर आलू की सब्जी (Gajar Aloo Sabji) बनाने की सामाग्री-


- 250 ग्राम गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 3 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल जरूरत के अनुसार

गाजर आलू की सब्जी (Gajar Aloo Sabji) बनाने की विधि-


गाजर आलू और मटर की सब्जी (Gajar Aloo Sabji) बनाने के लिए ताजी गाजर और ताजी मटर लें. गाजर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, आलू को गाजर के टुकड़े से थोड़ा बड़ा काटें. साथ ही मटर के दाने भी निकालकर रख लें.

इसके बाद गैस पर कढ़ाही रखें और इसमें मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करें. तेल के गरम होते ही जीरा और हरी मिर्च डालकर भूनें. जैसे ही जीरा चटकने लगे गाजर, आलू डाल दें.

अब सब्जी में मसाले डालें

अब लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर सब्जी को ढककर पकाएं. 5 मिनट बाद ढक्कन हटाकर सब्जी को एक बार चला दें.

15 मिनट में सब्जी तैयार हो जाएगी, फिर आंच बंद कर दें.

तैयार है गाजर आलू की स्पेशल सब्जी (Gajar Aloo Sabji). गरमागरम रोटी के साथ सर्व करें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।