24 घण्टे ऑनलाइन

ये संकेत भी बताते है की आप प्रेग्नेंट हैं

आप प्रेग्नेंट (Pregnant) हैं या नहीं, यह जानने का बेस्ट तरीका प्रेग्नेंसी टेस्ट (Pregnancy Test) है। हालांकि आपका शरीर भी पहले से कुछ संकेत देना शुरू कर देता है। जब आप पहली बार मां बनने वाली हों तो कई चीजें पता नहीं…

24GhanteOnline
December 17, 2025
3 min read

आप प्रेग्नेंट (Pregnant) हैं या नहीं, यह जानने का बेस्ट तरीका प्रेग्नेंसी टेस्ट (Pregnancy Test) है। हालांकि आपका शरीर भी पहले से कुछ संकेत देना शुरू कर देता है। जब आप पहली बार मां बनने वाली हों तो कई चीजें पता नहीं होतीं। ऐसे में लापरवाही से कॉम्प्लिकेशंस भी बढ़ सकते हैं।

पीरियड लेट (period late) होने की कई वजहें हो सकती हैं। कई बार लोग इसे सीरियसली नहीं भी लेते। हो सकता है आपने कंसीव कर लिया हो और आप पीरियड लेट होने को सामान्य समझ रही हों। ऐसे में भाग-दौड़, वजन उठाना या ट्रैवल करना आपको परेशानी में डाल सकता है। बेहतर होगा कुछ और प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के शुरुआती लक्षण समझ लें ताकि कोई गलती न हो।

स्पॉटिंग, पेट में दर्द


हर महिला का शरीर अलग होता है तो लक्षण भी अलग हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के लक्षण कई बार पीरियड के आसपास होने वाले लक्षणों जैसे भी होते हैं। इससे समझने में दिक्कत हो सकती है। जब महिलाएं कंसीव करती हैं तो फर्टिलाइज्ड एग यूटरस की दीवार से चिपकता है। शुरुआती लक्षण में स्पॉटिंग हो सकती है और हल्का दर्द भी। यह एग फर्टिलाइजेशन के 6 से 12 दिन बाद होता है। यह दर्द पीरियड पेन जैसा होता है तो महिलाएं समझ नहीं पातीं।

पीरियड मिस होना


पीरियड मिस होना प्रेग्नेंसी (Pregnancy) का एक और लक्षण हैं। लेकिन पीरियड कई और वजहों से भी लेट हो सकता है जैसे हॉर्मोनल बदलाव, स्ट्रेस, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम। अगर आपका पीरियड रेग्युलर रहता है तो ऐसे में तुरंत टेस्ट कर लें। नहीं भी रहता है तो भी टेस्ट करना बेहतर है ताकि लापरवाही से नुकसान न हो।

उबकाई आना


उबकाई आना भी प्रेग्नेंसी (Pregnancy) का चर्चित लक्षण है। खासतौर पर सुबह के वक्त। हालांकि हर महिला में ये लक्षण नहीं दिखता है। कई बार कुछ चीजों की महक भी बुरी लगने लगती है। प्रेग्नेंसी (Pregnancy) की शुरुआत में होने वाली मां को रखना चाहिए इन 6 बातों का ध्यान

थकान लगना


बहुत थकान लगना भी प्रेग्नेंसी (Pregnancy) का शुरुआती लक्षण है। कंसीव करने के एक हफ्ते बाद ही थकान लगनी शुरू हो जाती है। इसकी वजह है कि शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं।

बार-बार पेशाब आना


प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान ब्लैडर में ज्यादा मात्रा में तरल इकट्ठा होने लगता है। इससे प्रेशर पड़ने पर बार-बार टॉइलट जाना पड़ता है। अगर आपको बाकी लक्षणों के साथ बार-बार पेशाब जाना पड़ रहा है तो हो सकता है आप प्रेग्नेंट हों।

वेट लॉस में मददगार होता है चीकू का सेवन, जानें और भी फायदे

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…