24 घण्टे ऑनलाइन

शादी और पीरियड की डेट है सेम, तो ऐसे करें दोनों को हैंडल

शादी (Wedding) का दिन यकीनन किसी भी लड़की के लिए बेहद खास होता है और किसी भी कारण से वह अपने उस खास दिन को खराब नहीं करना चाहती। लेकिन ना चाहते हुए भी कई बार आपको ऐसी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो आपके वेडिंग…

24GhanteOnline
November 18, 2025
3 min read

शादी (Wedding) का दिन यकीनन किसी भी लड़की के लिए बेहद खास होता है और किसी भी कारण से वह अपने उस खास दिन को खराब नहीं करना चाहती। लेकिन ना चाहते हुए भी कई बार आपको ऐसी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो आपके वेडिंग के खास अनुभव का मजा किरकिरा कर सकती हैं, इन्हीं में से एक है पीरियड (Period)।

यह किसी भी महिला का नेचुरल प्रोसेस है और हर माह स्त्री को माहवारी (Period) के उन कष्टकारी दिनों से गुजरना पड़ता है। आप भले ही लंबे वक्त से पीरियड में अपने काम को मैनेज करती आई होंगी, लेकिन अगर आपकी पीरियड (Period) डेट और वेडिंग (Wedding) डेट एक ही हो तो।

यकीनन आपके मन में वेडिंग के फंक्शन के दौरान काफी घबराहट होगी। इस दौरान आपको सिर्फ दर्द या तकलीफ ही नहीं होगी, बल्कि हर वक्त मन में यही डर समाया रहेगा कि कहीं आपके पीरियड्स शुरू ना हो जाएं। ऐसे में आप चाहकर भी अपने जीवन के उन यादगार पलों का आनंद नहीं उठा पाएंगी, जिन्हें आपको वास्तव में उठाना चाहिए।

अगर आप भी ऐसी ही किसी स्थिति में हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसे कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप बेहद आसानी से अपने पीरियड्स और वेडिंग को एकसाथ मैनेज कर सकती हैं-

करें डॉक्टर से बात


अगर आपकी पीरियड डेट और वेडिंग डेट एक ही है तो इसे मैनेज करने का सबसे अच्छा और बेहतरीन तरीका है कि आप कुछ दिन पहले ही एक बार डॉक्टर से मिल लें। वह आपको एक बेस्ट तरीका बता सकती हैं। वैसे अगर आप चाहें तो डॉक्टर की सलाह पर पीरियड को delay करने के लिए दवाई का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप अपने पीरियड को चार-पांच दिन के आगे बढ़ा पाएंगी। हालांकि, ये डॉक्टर की सलाह से ही करें क्योंकि कई बार ऐसी स्थिति में महिलाओं को परेशानी हो जाती है और ये हार्मोनल गोलियां आपको और बीमार बना सकती हैं।

कई बार लड़कियां अपने पीरियड्स की बात को सीक्रेट रखना चाहती हैं और खासतौर से, अगर पीरियड उनके वेडिंग डे पर हो तो वह काफी घबरा जाती है। ऐसे में वह किसी से यह बात नहीं बतातीं, लेकिन वास्तव में पीरियड होना कोई शर्मिन्दगी की बात नहीं है, बल्कि यह हर महिला का मासिक चक्र है।

इसलिए अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके पीरियड्स आपकी शादी के दिन हो सकते हैं तो आप इस बात को सीक्रेट रखने की जगह अपनी बहन या मां से जरूर बताएं और शादी की रस्मों के दौरान उन्हें अपने साथ ही रखें। ऐसे में आपको अंदर से एक मजबूती मिलेगी और इस सिचुएशन को आप आसानी से हैंडल कर पाएंगी।

बैग में रखें जरूरी सामान


भले ही आपके पीरियड वेडिंग डे पर शुरू ना हो, लेकिन हो सकता है कि ससुराल जाते ही आपके पीरियड्स शुरू हो जाएं। उस समय शायद वहां किसी से भी कुछ कहने में आपको हिचक हो। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने बैग में कुछ पैड जरूर रखें। चूंकि पीरियड के शुरूआती एक-दो दिन बेहद हैवी ब्लीडिंग होती है। ऐसे में अगर आप पहले से ही बैग में पैड रखेंगी तो आपके लिए नए घर में नए लोगों के बीच सिचुएशन को मैनेज करना काफी आसान हो जाएगा।

इसके अलावा ये जरूरी है कि आप अपने पीरियड्स की डेट और वेडिंग की डेट मिक्स होने का स्ट्रेस ना लें। ऐसा इसलिए क्योंकि स्ट्रेस से पीरियड जल्दी या लेट हो सकता है और ऐसे में महिलाओं को और ज्यादा समस्या होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…