सिर दर्द में मिलेगा आराम, करें इस पानी का इस्तेमाल
देश में ऐसा कोई घर नहीं है जिसमें प्याज (Onion) का इस्तेमाल नहीं होता है। तड़का लगाने से लेकर सलाद तक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों में इसकी डिमांड और भी बढ़ जाती है, क्योंकि लोग लू से बचने के लिए तरह-तरह से इसका…
देश में ऐसा कोई घर नहीं है जिसमें प्याज (Onion) का इस्तेमाल नहीं होता है। तड़का लगाने से लेकर सलाद तक लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों में इसकी डिमांड और भी बढ़ जाती है, क्योंकि लोग लू से बचने के लिए तरह-तरह से इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज हम आप को बता रहे हैं कि प्याज से कई बीमारियों को ठीक भी किया जाता है। आज हम आपको प्याज के पानी (Onion Water) से होने वाले फायदे बताने जा रहे हैं, तो चलिए जानते हैं।
- गर्मियों में लू लगना बेहद आम बात है। लेकिन इससे बचाव के लिए प्याज का पानी पिएं. इससे लू नहीं लगती है। इसके अलावा उसे प्याज के पानी को तलवे पर मलने से राहत मिलती है।
- अगर आप सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हैं, तो प्याज का पानी रामबाण की तरह काम करता है। इसके लिए आपको प्याज का पानी और शहद मिलाकर पीना होगा. आपको कुछ ही दिनों के अंदर फायदा मिल जाएगा।
- प्याज का पानी पीने से गैस्ट्रिक सिंड्रोम और कब्ज में फायदा होता है. प्याज में मौजूद फाइबर पेट साफ करने का भी काम करता है।
- सिर दर्द के लिए भी प्याज रामबाण की तरह काम करता है। इसके लिए आपको प्याज के पानी में चीनी मिलाकर पीना होगा. इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा।
- प्याज में क्रोमियम भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो शुगर कंट्रोल करने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रखता है।
विधि कैसे बनाएं प्याज का पानी?
1. 2 कटा हुआ प्याज
2. 1 कप पानी
3. 1 चम्मच नींबू का रस
4. 1 चुटकी सेंधा नमक
सबसे पहले प्याज को छील लें और मिक्सी में पीस लें. फिर इसमें नींबू का रस और सेंधा नमक मिला लें. नमक मिलाने से प्याज का तीखापन कम हो जाता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
