24 घण्टे ऑनलाइन

स्वादिष्ट 'नवरतन चटनी' बढाती है भोजन का स्वाद, आसानी से घर पर ही बनाए

आपने अक्सर किसी भी समारोह या भोज में देखा ही होगा कि दही-बड़े या कचौरी के साथ नवरतन चटनी (Navaratna Chutney) बनाई जाती हैं जो स्वाद से भरपूर होती हैं। लेकिन लोग इसे घर पर बनाने से कतराते हैं, जबकि यह आसानी से घर पर बनाई…

24GhanteOnline
March 5, 2025
2 min read

आपने अक्सर किसी भी समारोह या भोज में देखा ही होगा कि दही-बड़े या कचौरी के साथ नवरतन चटनी (Navaratna Chutney) बनाई जाती हैं जो स्वाद से भरपूर होती हैं। लेकिन लोग इसे घर पर बनाने से कतराते हैं, जबकि यह आसानी से घर पर बनाई जा सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए स्वादिष्ट नवरतन चटनी (Navaratna Chutney) बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

नवरतन चटनी (Navaratna Chutney) बनाने की सामग्री :

- कच्चा आम 250 ग्राम
- गुड़ 250 ग्राम (महीन कटा हुआ)
- छुहारे 7-8 (बारीक कटे हुए)
- बादाम 4 (बारीक कटे हुए)
- पिस्ता 2 (बारीक कटा हुआ)
- किशमिश 2-3
- एक इंच अदरक का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- दो छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार

नवरतन चटनी (Navaratna Chutney) बनाने की विधि :

- नवरतन चटनी (Navaratna Chutney) बनाने के लिए सबसे पहले आम को धोकर छील लें और बीज हटा कर उन्हें कद्दूकस कर लें।

- मीडियम आंच में एक पैन में 2 कप पानी और आम के टुकड़े डालें और ढककर आम के गलने तक पकाएं।

- आम के गलने के बाद पैन में बचा हुआ पानी फेंक दें इससे आम का खट्टापन निकल जाएगा।

- अब पैन में गुड़ सहित सारी चीजें डाल दें और मीडियम आंच पर ही पकाएं। थोड़ी देर में गुड़ पिघल कर शीरा बन जायेगा।

- चटनी को तब तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ी न हो जाए। इसके बाद आंच बंद कर दें।

- तैयार है आम की मीठी नवरतन चटनी (Navaratna Chutney)।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।