24 घण्टे ऑनलाइन

डायबिटीज़ के सबसे ज्यादा ये लोग होते हैं शिकार

पहाड़ की महिलाएं तेजी से डायबिटीज (Diabetes) की चपेट में आ रही हैं। हाई ब्लड शुगर की दिक्कत से जूझ रही सबसे ज्यादा महिलाएं चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में हैं। पहाड़ों में महिलाओं के डायबिटीज की चपेट में आने की मुख्य वजह…

24GhanteOnline
January 29, 2026
1 min read

पहाड़ की महिलाएं तेजी से डायबिटीज (Diabetes) की चपेट में आ रही हैं। हाई ब्लड शुगर की दिक्कत से जूझ रही सबसे ज्यादा महिलाएं चम्पावत और पिथौरागढ़ जिले में हैं। पहाड़ों में महिलाओं के डायबिटीज की चपेट में आने की मुख्य वजह बढ़ता मानसिक तनाव, खानपान से जुड़ी दिक्कतें और शारीरिक श्रम का घटना है।

पहाड़ की महिलाओं के खून में शर्करा का बढ़ता स्तर उनकी जीवनशैली में आ रहे बदलावों की ओर भी इशारा कर रहा है। अमूमन समझा जाता है कि पहाड़ों में डायबिटीज के रोगी कम होते हैं। मगर लगातार बदलती जीवनशैली से यह मिथक टूटता नजर आ रहा है।

केंद्र सरकार फैमिली हेल्थ सर्वे की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार चम्पावत में 8.6 और पिथौरागढ़ में 6.6 फीसदी महिलाएं शुगर से ग्रसित हैं। बाकी जिलों में भी डायबिटिक (Diabetes)महिलाओं का आंकड़ा पांच फीसदी से ऊपर है।

सीमांत पहाड़ी जिलों में अमूमन महिलाएं कृषि एवं घर परिवार से जुड़े कार्यों में अधिक जुड़ी होती हैं। हालांकि इन जिलों में डायबिटीज का सही इलाज उपलब्ध नहीं होना और जागरूकता की कमी भी बीमारी के बढ़ने की बड़ी वजह है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…