24 घण्टे ऑनलाइन

लंच में बनाएं मखाने का रायता, स्वाद ऐसा की बार-बार मांगेंगे लोग

रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अब तक आपने बूंंदी, खीरे या फिर लौकी का ही रायता खाया और बनाया होगा। आज हम आपके लिए सुपर डुपर हेल्दी मखाने का रायता (Makhana Raita ) बनाने की…

24GhanteOnline
February 14, 2026
2 min read
लंच में बनाएं मखाने का रायता, स्वाद ऐसा की बार-बार मांगेंगे लोग

रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अब तक आपने बूंंदी, खीरे या फिर लौकी का ही रायता खाया और बनाया होगा। आज हम आपके लिए सुपर डुपर हेल्दी मखाने का रायता (Makhana Raita ) बनाने की रेसिपी लेकर आएं है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ साथ हेल्दी भी होता है। खाने को जल्दी पचाने में मदद करता है, पेट के तमाम समस्याओं को भी ठीक करता है।

मखाने का रायता (Makhana Raita ) बनाने के लिए सामाग्री

1 कप दही
2 कप मखाने
1 छोटा चम्मच रायता मसाला
लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला –
1 छोटा चम्मच देसी घी
1 बड़ा चम्मच फ्रेश कटा हरा धनिया कटा
नमक स्वादानुसार

मखाने का रायता (Makhana Raita ) बनाने का तरीका


मखाने का रायता (Makhana Raita ) बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें। घी गर्म होने पर उसमें मखाने डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद गैस बंद करके मखानों को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें।

जब मखाने ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें। अब एक बर्तन में दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब दही में रायता मसाला, चाट मसाला, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

इसके बाद दही में पहले से दरदरे पिसे हुए मखाने डाल दें। अगर आपको रायता गाढ़ा लग रहा है तो उसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर थोड़ा पतला कर सकते हैं।

आपका टेस्टी मखाने का रायता (Makhana Raita ) बनकर तैयार है। इसे परोसने से पहले हरा धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।