24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट में बनाएं वेज ऑमलेट, फटाफट हो जाएगा तैयार

आज हम मिनटों में बनकर तैयार होने वाला ब्रेकफास्ट की रेसिपी लेकर आये है। वो रेसिपी है वेज मैगी ऑमलेट (Veg Maggi Omelette) । ऑमलेट शब्द से आप बिल्कुल भी अंदाजा न लगाइए कि इस रेसिपी में अंडे का इस्तेमाल होगा। यह रेसिपी…

24GhanteOnline
June 20, 2026
2 min read

आज हम मिनटों में बनकर तैयार होने वाला ब्रेकफास्ट की रेसिपी लेकर आये है। वो रेसिपी है वेज मैगी ऑमलेट (Veg Maggi Omelette) । ऑमलेट शब्द से आप बिल्कुल भी अंदाजा न लगाइए कि इस रेसिपी में अंडे का इस्तेमाल होगा। यह रेसिपी शुद्ध शाकाहारी लोगो के लिए है। फटाफट बनकर तैयार होती इसलिए अधिकतर महिलाओं को यह पसंद आयेगी। यह टेस्टी ब्रेकफास्ट मैगी और बेसन से मिलकर तैयार होता है।

मैगी ऑमलेट (Veg Maggi Omelette) बनाने के लिए सामग्री

2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हुई पत्ता गोभी
2 बड़े चम्मच बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च
1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
1 बड़ा चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच मैदा
1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
2-3 बारीक़ कटी हुई हरी मिर्ची
1/2 हल्दी पाउडर
1/2 चाट मसाला
1 बड़ा चम्मच गाजर बारीक़ कटी हुई
आवश्यकतानुसार बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया
स्वादानुसार नमक

मैगी ऑमलेट (Veg Maggi Omelette) बनाने का तरीका

मैगी ऑमलेट (Veg Maggi Omelette)  बनाने के लिए सबसे पहले मैगी उबाल लीजिए। अब एक बर्तन मे सभी सब्जियां, बेसन मैदा मिक्स कर लीजिए। चिली फ्लेक्स डाल दीजिए। मैगी मसाला डाल दीजिए। उबली हुई मैगी डालकर पानी डालकर मिक्स कर लीजिए।

ज्यादा पतला ना गाढ़ा अब तवे पर थोड़ा तेल डालकर बैटर डाल दीजिए। थोड़ी देर मे पलट दीजिए और ऊपर निचे से शेक लीजिए |बस तैयार है गरमा गरम व्हेजी ऑमलेट

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।