24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते में तैयार करें ये टेस्टी टोस्ट, देखें रेसिपी

सुबह के नाश्ते (Breakfast) में हर दिन कुछ अलग बनाना एक अलग टास्क है। आप सूजी से बेहद टेस्टी टोस्ट (Sooji Toast) तैयार कर सकते हैं। सूजी से बने टोस्ट स्वाद में लाजवाब लगते हैं साथ ही इन्हें बानना काफी ज्यादा आसान है।…

24GhanteOnline
January 29, 2026
2 min read

सुबह के नाश्ते (Breakfast) में हर दिन कुछ अलग बनाना एक अलग टास्क है। आप सूजी से बेहद टेस्टी टोस्ट (Sooji Toast) तैयार कर सकते हैं। सूजी से बने टोस्ट स्वाद में लाजवाब लगते हैं साथ ही इन्हें बानना काफी ज्यादा आसान है। प्याज, शिमला मिर्च जैसी सब्जियों और स्वीट कॉर्न के मीठे स्वाद के साथ ये नाश्ता काफी पौष्टिक होता है।

इस टोस्ट रेसिपी में अपने हिसाब से सब्जियां मिला सकते हैं। सूजी टोस्ट (Sooji Toast) को आप चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। जानिए नाश्ते में इसे बनाने का तरीका-

सूजी टोस्ट (Sooji Toast) बनाने के लिए आपको चाहिए...


1/4 कप सूजी

1/2 कप दही

नमक

प्याज, कटा हुआ

हरी मिर्च, कटी हुई

स्वीट कॉर्न, उबला हुआ

हरी शिमला मिर्च, कटी हुई

चीज, कसा हुआ

ऑरिगेनो

कुटी हुई काली मिर्च

4 से 6 ब्रेड

मक्खन

सूजी टोस्ट (Sooji Toast) कैसे बनाएं


टोस्ट (Sooji Toast) बनाने के लिए सूजी और दही को मिक्स करें और इस बैटर को कुछ देर सेट होने के लिए रख दें। कम से कम 30 मिनट से एक घंटे के लिए इसे रखें।

इसमें बाकी की सभी चीजों को मिक्स करें। अच्छे से मिलाएं।

अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर बटर लगाएं।

इसी तरफ थोड़ा सा बैटर डालें और अच्छे से ब्रेड पर फैलाएं।

अब तवा गर्म करें, तवे पर बटर लगाएं और इस टोस्टो को अच्छी तरह से सेक लें।

दोनों तरफ से सिकने के बाद इसे काट लें और फिर चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।