24 घण्टे ऑनलाइन

नवरात्रि में बनाएं बिना प्याज के यूं बनाएं टेस्टी पालक पनीर, नोट कर लें रेसिपी

नवरात्रि (Navratri) का त्योहार शुरू होते ही कई लोग प्याज और लहसुन खाना छोड़ देते है. पूरे 9 दिन घर में भी बिना प्याज-लहसुन के खाना बनाया जाता है. जो लोग अधिकतर प्याज लहसुन का खाना खाते हैं उनकी समझ नहीं आता कि अब बिना…

24GhanteOnline
September 27, 2025
2 min read

नवरात्रि (Navratri) का त्योहार शुरू होते ही कई लोग प्याज और लहसुन खाना छोड़ देते है. पूरे 9 दिन घर में भी बिना प्याज-लहसुन के खाना बनाया जाता है. जो लोग अधिकतर प्याज लहसुन का खाना खाते हैं उनकी समझ नहीं आता कि अब बिना प्याज लहसुन के कौन-सी सब्जी बनाई जाए. आज हम आपको बता रहे हैं बिना लहसुन प्याज के पालक पनीर (Palak Paneer) बनाने का तरीका. जिसका स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा.

पालक पनीर (Palak Paneer) बनाने की सामग्री


250 ग्राम पालक
200 ग्राम पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 टीस्पून जीरा
3-4 लौंग
3-4 टुकड़ा दालचीनी
5-6 साबुत काली मिर्च
1 तेजपत्ता
1 इंच अदरक
1 टमाटर
2 हरी मिर्च
1/2 टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
पानी जरूरत के अनुसार
तेल आवश्यकतानुसार

पालक पनीर (Palak Paneer) के लिए तड़का


1 टेबलस्पून घी
1/4 टीस्पून जीरा
1/2 टीस्पून कसूरी मेथी
1/2 टीस्पून देगी लाल मिर्च

पालक पनीर (Palak Paneer) बनाने की विधि


पालक पनीर (Palak Paneer) बनाने के लिए फ्रेश पालक को साफ करके अच्छे से धोकर उबलने रख दें. वहीं, सभी खड़े मसालों को हल्की आंच पर भून लें और पालक उबालने के बाद भुने हुए खड़े मसालों के साथ पेस्ट बना लें. पालक पीसते समय ही इसमें अदरक, हरी मिर्च और टमाटर डाल दें.

अब मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. तेल के गर्म होते ही जीरा, तेजपत्ता, लौंग, दालचीनी और काली मिर्च डालें. इन्हें हल्का भूनकर पालक का पेस्ट डाल दें.

पानी डालने के बाद पाउडर मसाले मिलाएं जैसे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इसे ढककर हल्की आंच पर 5-7 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं. फिर इसमें पनीर डाल दें. जब पालक की ग्रेवी आपके अनुसार तैयार हो जाए तो गर्म मसाला मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और आंच बंद कर दें.

तड़का तैयार करके पालक पर डाल दें

अब तड़के के लिए तड़का पैन में घी गर्म करें. घी के गर्म होते ही जीरा डालें और इसके चटकते ही कसूरी मेथी डालें. मेथी को जरा सा भूनकर देगी मिर्च डालते हुए तड़के को पालक पर डाल दें.

तैयार है बिना प्याज-लहसुन वाला पालक पनीर (Palak Paneer).

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।