24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट में बनाएं ये टेस्टी टिक्की, देखें बनाने की रेसिपी

अधिकतर घरोंं में ब्रेकफास्ट में दलिया का सेवन किया जाता है। इसे गेहूं को कूटकर बनाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर दलिया नमकीन और मीठी दोनो तरह से ही बनाई जाती है। दूध और चीनी में दिया पका कर खाने से भी शरीर को तमाम…

24GhanteOnline
September 23, 2025
2 min read

अधिकतर घरोंं में ब्रेकफास्ट में दलिया का सेवन किया जाता है। इसे गेहूं को  कूटकर बनाया जाता है। पोषक  तत्वों से भरपूर दलिया नमकीन और मीठी दोनो तरह से ही बनाई जाती है।

दूध और चीनी में दिया पका कर खाने से भी शरीर को तमाम पोषक तत्व मिलते है। कुछ लोग दलिया की खिचड़ी, दलिया की तहरी बना कर भी खाते है। आज  हम आपको दलिया की टिक्की (Dalia Tikki)  बनाने का तरीका बताने जा रहे है। इसे आप नाश्ते या लंच में ट्राई कर सकते है।

दलिया टिक्की (Dalia Tikki)  बनाने के लिए सामग्री

200 ग्राम दलिया
100 ग्राम उबले आलू
15 ग्राम अदरक
हरी मिर्च
ऑलिव ऑयल
5 ग्राम पीली मिर्च पाउडर
हरा धनिया
जीरा
नमक

दलिया की टिक्की (Dalia Tikki)  बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बाउल में दलिया ले लीजिए। फिर उसमें उबले हुए आलू मिला लीजिए और साथ में इसमें अदरक, हरी मिर्च, हरी धनिया, पीली मिर्च पाउडर, काला जीरा और नमक डाल दें।

फिर आप मैश करने के लिए 1 चम्मच का इस्तेमाल करिए। फिर आटे में सब कुछ मिला दें। अब आटे को 8-10 बराबर भागों में बांट लें।

अब अपने हाथों को थोड़ा गीला करके आटे को चपटा करके टिक्की बना लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके एक- एक करके सारी टिक्की (Dalia Tikki) तल लें।

उसके बाद आप इसे टोमेटो कैचअप या पुदीने की चटनी के साथ अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।