24 घण्टे ऑनलाइन

बच्चों का फ़ेवरट हो जाएगा टिंडा, बनाएं ये लाजवाब रेसिपी

सेहत के लिए हरी सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी होता हैं लेकिन बच्चे इनके एक से स्वाद के चलते खाने से कतराते हैं। ऐसे में अगर आप दैनिक सब्जी को स्पेशल स्वाद देने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए भरवां…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read

सेहत के लिए हरी सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी होता हैं लेकिन बच्चे इनके एक से स्वाद के चलते खाने से कतराते हैं। ऐसे में अगर आप दैनिक सब्जी को स्पेशल स्वाद देने पर विचार कर रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए भरवां टिंडे (Stuffed Tinde)  बनाने की रेसिपी। इसका लाजवाब स्वाद हर कोई पसंद करेगा। इसे बनाने में करीब आधे घंटे का समय लगेगा। बड़े तो क्या बच्चे भी इसे खाने लगेंगे। जानते हैं इसकी रेसिपी।

 भरवां टिंडे (Stuffed Tinde)  बनाने की सामग्री

- 250 ग्राम टिंडे
- 2 प्याज
- 1 चम्मच जीरा जीरा
- आधा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच से कम कलोंजी
- आधा चम्मच सौंफ पाउडर
- 2 साबुत लाल मिर्च
- 1 चम्मच दही
- तेल
- नमक स्वादानुसार

 भरवां टिंडे (Stuffed Tinde)  बनाने की विधि

भरवां टिंडे बनाने के लिए सबसे पहले टिंडों को धो कर छील लें। हर टिंडे में चीरा लगाएं और बीच से बीज निकाल कर अंदर मसाला भरने के लिए जगह बना लें।

आप चाहें तो इसमें खड़े मसालों को भून कर उन्हें पीस सकते हैं। इसके लिए साबुत जीरा, साबुत धनिया, सौंफ, कलोंजी और साबुत लाल मिर्च को पहले एक पैन या कड़ाही में भून लें और फिर मिक्सी में पीस लें।

अब प्याज को छील कर दरदरा पीस लें। आप साथ में अदरक और लहसुन को भी पीस सकते हैं। इसे अच्छे से भून लें। अब प्याज के साथ भुने हुए मसाले, अमचूर और नमक मिक्स करें। इस मसाले को टिंडे के अंदर भर दें। अब एक पैन या कड़ाही लें और उसमें तेल डाल कर गर्म करें।

इसमें टिंडों को डाल कर ढक दें और 10 मिनट कर पकाएं। जब तक टिंडे पकें, आप दही में चाट मसाला डाल कर फेंट लें। पके हुए टिंडों पर फेंटा हुआ दही डाल दें और थोड़ा चलाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।