24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफास्ट में बनाएं मेथी-मक्के का चटपटा पराठा, देखें रेसिपी

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, जिसमें आपको शरीर को ठंड से बचाए रखने के लिए हेल्थी खाने की जरूरत होती है। ऐसे में हम आपको एक बेहतरीन रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जो टेस्टी और हेल्थी दोनों है। दरअसल, आप सर्दियों…

24GhanteOnline
December 9, 2025
2 min read

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है, जिसमें आपको शरीर को ठंड से बचाए रखने के लिए हेल्थी खाने की जरूरत होती है। ऐसे में हम आपको एक बेहतरीन रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं, जो टेस्टी और हेल्थी दोनों है। दरअसल, आप सर्दियों में मेथी-मक्का का चटपटा पराठा (Methi Makka Paratha) ट्राई कर सकते हैं। जिसकी रेसिपी हम आपको इस लेख में बताने जा रहे हैं।

मेथी-मक्का पराठा (Methi Makka Paratha) बनाने के लिए सामग्री :

1 कप मैथी बारीक कटी हुई, 250 ग्राम मक्का आटा, 1 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच सौंफ, 2 चुटकी हींग, तेल।

मेथी-मक्का पराठा (Methi Makka Paratha) बनाने की विधि :

-सबसे पहले मक्का आटा छान लें।

-इसके बाद अब मेथी को अच्छी तरह से धो लें।

-अब आटे में मेथी, सौंफ, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक डालकर आटे को मिक्स करके गुनगुने गरम पानी से नरम आटा गूंथ लें।

– इसके बाद गूंथे हुए आटे से आवश्यतानुसार लोई बनाएं और हाथ की सहायता से थपथपाकर बेल लें।

-जरूरत पड़ने पर आप बेलने के लिए आप बेलन का प्रयोग भी कर सकते हैं।

-अब गरम तवे पर पराठे को दोनों तरफ से सेकें। सेंकते समय दोनों तरफ से घी या तेल लगाएं और कुरकुरी होने तक सेंक लें।

-अब कढ़ी या चटनी के साथ गरमा-गरम मेथी-मक्की का मिस्सी पराठा (Methi Makka Paratha) परोसे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।