24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते में बनाएं लौकी का डोसा, स्वाद और सेहत दोनों पर खरी उतरेगी यह डिश

लौकी एक ऐसी सब्जी है जो 12 महीने बाजार में उपलब्ध रहती है। हालांकि बहुत से लोग लौकी खाने से कतराते हैं, जबकि उन्हें पता होना चाहिए कि यह कई मायनों में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। यह पेट के लिए बहुत अच्छी होती है।…

24GhanteOnline
March 27, 2026
2 min read

लौकी एक ऐसी सब्जी है जो 12 महीने बाजार में उपलब्ध रहती है। हालांकि बहुत से लोग लौकी खाने से कतराते हैं, जबकि उन्हें पता होना चाहिए कि यह कई मायनों में स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। यह पेट के लिए बहुत अच्छी होती है। इसे खाने से वजन भी कम होता है। स्वाद में वैरायटी लाने के लिए आप इसका कई तरह से सेवन कर सकते हैं। हमारा कहने का मतलब है कि इसकी कई डिश बनाई जा सकती है। आज हम आपको लौकी का डोसा (Lauki Dosa) बनाना बताएंगे, जो हर लिहाज से आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। इसका स्वाद आपको इस डिश को बार-बार खाने के लिए प्रेरित करेगा। यहां देखिए लौकी की आसान रेसिपी, जिसमें समय की भी बचत होती है।

लौकी का डोसा (Lauki Dosa) बनाने की  सामग्री


1/2 कप लौकी
1/2 कप चावल का आटा
1/2 कप सूजी
1 टी स्पून नमक
2 हरी मिर्च

लौकी का डोसा (Lauki Dosa) बनाने की विधि


- एक लौकी लें और उसका छिलका हटाकर बीज निकाल लें।
- फिर इसे ब्लेंडर में थोड़े से पानी के साथ मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
- इसे एक बाउल में निकाल लें और उसमें चावल का आटा और सूजी, हरी मिर्च, नमक व पानी डालें।
- डोसा बैटर बनाने के लिए इन सभी को अच्छे से मिलाएं।
- बैटर को 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब एक पैन गरम करें और एक करछी बैटर लें और पैन पर गोलाकार फैलाएं। अब इसे पकने दें।
- एक बार जब यह ब्राउन और कुरकुरा हो जाए तो चटनी के साथ परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।