24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं ये स्पेशल सब्जी, मिलेगा ढाबे जैसा स्वाद

घर में आलू (Potato) से जुड़े कई व्यंजन बनाए जाते हैं जो आपको जिसमें से इसक सूखी सब्जी बेहद आम हैं। सफ़र पर जाना हो तो सबसे ज्यादा इसे ही पसंद किया जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए ढ़ाबा स्टाइल जीरा आलू (Jeera…

24GhanteOnline
October 25, 2025
2 min read
आज बनाएं ये स्पेशल सब्जी, मिलेगा ढाबे जैसा स्वाद

घर में आलू (Potato) से जुड़े कई व्यंजन बनाए जाते हैं जो आपको जिसमें से इसक सूखी सब्जी बेहद आम हैं। सफ़र पर जाना हो तो सबसे ज्यादा इसे ही पसंद किया जाता हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए ढ़ाबा स्टाइल जीरा आलू (Jeera Aloo) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका लाजवाब स्वाद आपको दिवाना बना देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

जीरा आलू (Jeera Aloo) बनाने की सामग्री

आलू उबले - 5
जीरा - 1 टी स्पून
धनिया पाउडर - 1 टी स्पून
जीरा पाउडर - 1/2 टी स्पून
अमचूर पाउडर - 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा - 1 टेबलस्पून
हल्दी - 1/4 टी स्पून
तेल - जरूरत अनुसार
नमक - स्वादानुसार


jeera aloo recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

जीरा आलू (Jeera Aloo) बनाने की विधि

जीरा आलू (Jeera Aloo) बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालें और उन्हें छीलकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इन्हें एक बाउल में अलग रख दें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकने दें। इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक मिक्स कर 1 से 2 मिनट तक भून लें।

अब फ्राई हो चुके इस मसाले में कटे हुए आलू डाल दें और उसे 9-10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। इस दौरान सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें। जब आलू का रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए तो ऊपर से कटी हुई हरे धनिया की पत्तियां डाल दें और गैस की फ्लेम को बंद कर दें। डिनर के लिए आपकी स्वादिष्ट जीरा आलू की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे रोटी, पराठे या पूरी के साथ सर्व किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।