24 घण्टे ऑनलाइन

आज बनाएं ये टेस्टी डिश, एक बार खाएंगे मांगेंगे बार-बार

भिंडी वैसे तो ज्‍यादातर लोगों को पसंद आती है, मगर बार-बार एक ही तरह से बनाने की वजह से इसे खाना थोड़ा बोझिल लग सकता है। लेकिन भिंडी को बनाने के भी कई तरीके हैं, जो अलग ही जायका देंगे। अगर आप भी भिंडी को कुछ अलग तरीके से…

24GhanteOnline
February 12, 2025
2 min read

भिंडी वैसे तो ज्‍यादातर लोगों को पसंद आती है, मगर बार-बार एक ही तरह से बनाने की वजह से इसे खाना थोड़ा बोझिल लग सकता है। लेकिन भिंडी को बनाने के भी कई तरीके हैं, जो अलग ही जायका देंगे। अगर आप भी भिंडी को कुछ अलग तरीके से बनाना चाहते हैं, तो इस बार बनाएं कुरकुरी भिंडी।

यह नॉर्मल भिंडी की सब्जी से बिल्‍कुल अलग मजा देती है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि कुरकुरी भिंडी को रोटी, पराठे के अलावा सॉस से पकौड़े की तरह भी खाया जा सकता है। यही वजह है कि इसका जायका सबको पसंद आता है। आप भी एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें। घर में सभी खाएंगे एक बार, मांगेंगे बार-बार। तो आइए जानते हैं, कुरकुरी भिंडी (Crispy Bhindi) बनाने का तरीका।

कुरकुरी भिंडी (Crispy Bhindi) बनाने के लिए सामग्री


भिंडी- 250 ग्राम

बेसन- 1/2 कप

काजू के टुकड़े- 3 चम्मच

जीरा- 1 चम्मच

तेल- आवश्यकतानुसार

नमक- स्वादानुसार

अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

बारीक कटा प्याज- 1/2 कप

कुरकुरी भिंडी (Crispy Bhindi) बनाने की विधि


इसे बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धोकर उसके किनारों को काट लें। इसके बाद भिंडी को लंबाई में पतला-पतला काटें।

कटी हुई भिंडी के ऊपर काजू, जीरा, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, प्याज और बेसन डालें। अब पांच मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। पांच मिनट में मिश्रण से अपने आप पानी निकल जाएगा।

इसके बाद पूरे मिश्रण को मिलाएं। कड़ाही में तेल गरम करें और चम्मच की मदद से मिश्रण की थोड़ी-थोड़ी मात्रा गर्म तेल में डालें।

मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक इसे पकाएं। भिंडी के क्रिस्पी होने पर इन्‍हें कड़ाही से निकालें और सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।