24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते में बनाएं स्पेशल दलिया, स्वाद के साथ सेहत भी

दलिया (Daliya) स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है, ये जानते हुए भी बच्चे इसे खाने में मुंह बिचकाते हैं. लेकिन चॉकलेट खाने के लिए बच्चे हमेशा तैयार रहते हैं. इसलिए क्यों न पौष्टिक दलिया में चॉकलेट मिलाकर कुछ ऐसा बनाया…

24GhanteOnline
February 19, 2026
2 min read

दलिया (Daliya) स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है, ये जानते हुए भी बच्चे इसे खाने में मुंह बिचकाते हैं. लेकिन चॉकलेट खाने के लिए बच्चे हमेशा तैयार रहते हैं. इसलिए क्यों न पौष्टिक दलिया में चॉकलेट मिलाकर कुछ ऐसा बनाया जाए जिसे बच्चे आसानी से खा लें और उनकी सेहत भी अच्छी बनी रहे. आज हम चॉकलेट को दलिया में मिलाकर कुछ ऐसी रेसिपी बनाते हैं जो खाने में स्वादिष्ट भी होगी और पौष्टिकता से भरपूर भी. आइए जानते हैं चॉकलेट दलिया (Chocolate Daliya) की रेसिपी के बारे में.

चॉकलेट दलिया (Chocolate Daliya) बनाने के लिए सामग्री


आधा कटोरी दलिया

2 चम्मच देसी घी

1 गिलास दूध

4 चम्मच पिसी चीनी

2 चम्मच ड्रिंकिंग चॉकलेट पाउडर

2 चम्मच डार्क कुकिंग चॉकलेट

1 चम्मच बादाम (बारीक कटा हुआ)

1 चम्मच काजू (बारीक कटा हुआ)

1 चम्मच पिस्ता (बारीक कटा हुआ)

2 चम्मच क्रीम

1 चम्मच चॉकलेट चिप्स

चॉकलेट दलिया (Chocolate Daliya) बनाने की विधि


चॉकलेट दलिया बनाने के लिए पैन में सबसे पहले देसी घी डालकर गर्म करें. अब इसमें दलिया डालकर सुनहरा होने तक भूनें. अब इसमें दूध, पिसी हुई चिनी, चॉकलेट पाउडर, डार्क कुकिंग चॉकलेट, काजू, बादाम पिस्ता डालकर अच्छे से पकाएं. जब दलिया पूरा दूध सोख ले तो इसे सर्विंग डिश में निकालकर, क्रीम, चॉकलेट चिप्स और ड्रायफ्रूट से सजाकर गर्मागर्म परोसें.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…