24 घण्टे ऑनलाइन

ब्रेकफ़ास्ट बन जाएगा एनर्जी का पावर हाउस, जब प्लेट में आएगी ये डिश

केले को एनर्जी का पॉवर हाउस माना जाता है। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा से भर तरो ताजा बना देता है। ऐसे में सुबह के नाश्ते में केले से बना चीला खाने पर दिनभर शरीर में एनर्जी बरकरार रहती है। ज्यादातर घरों में बेसन का चीला बनना…

24GhanteOnline
July 9, 2026
2 min read

केले को एनर्जी का पॉवर हाउस माना जाता है। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा से भर तरो ताजा बना देता है। ऐसे में सुबह के नाश्ते में केले से बना चीला खाने पर दिनभर शरीर में एनर्जी बरकरार रहती है। ज्यादातर घरों में बेसन का चीला बनना बेहद कॉमन होता है। चीला एक फटाफट बनने वाली टेस्टी फूड डिश है, जिसे छोटे-बड़े सब पसंद करते हैं। हालांकि जब टेस्टी के साथ हेल्दी फूड की भी बात हो तो इस मामले में बनाना चीला (Banana Cheela) का नाम सबसे पहले ध्यान आता है। आप अगर घर के लोगों की सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं तो यह परफेक्ट डिश है। यह कम वक्त में ही तैयार हो जाता है। ऐसे में सुबह की भागमभाग के बीच भी इसका मजा लिया जा सकता है।

केले का चीला (Banana Cheela) बनाने की सामग्री


केले – 2
दूध – 1 कप
आटा – 2 कप
मूंगफली – 2 टी स्पून
सौंफ पाउडर – 1/2 टी स्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
मक्खन – जरूरत के मुताबिक
मेवा पाउडर – आवश्यकतानुसार
गुड़ – स्वादानुसार

केले का चीला (Banana Cheela) बनाने की विधि


- सबसे पहले केले के छिलके उतारकर उसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।
- अब मिक्सर जार में केले के टुकड़े, मूंगफली दाने, इलायची पाउडर, सौंफ पाउडर, मेवा पाउडर और थोड़ा सा दूध डालकर पीस लें।
- अब इस पेस्ट को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में निकाल लें। इसमें कुटा हुआ गुड़, आटा और बाकी बचा दूध डालकर फेंटते हुए बैटर तैयार कर लें।
- ध्यान रहे बैटर को इतना फेटना है कि उसकी सारी गांठे खत्म हो जाएं।
- अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा मक्खन डालकर चारों ओर फैला दें।
- अब एक कटोरी में बैटर लेकर तवे के बीच में डालें और उसे गोल-गोल करते हुए चीले का आकार देते हुए फैलाएं।
- कुछ देर पकने के बाद चीले (Banana Cheela) को पलटा लें और उसकी दूसरी तरफ मक्खन लगाकर सेकें।
- चीले को तब तक सेकना है जब तक कि दोनों ओर से उसका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए।
- इसके बाद चीले को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे बैटर से चीले (Banana Cheela) तैयार कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।