24 घण्टे ऑनलाइन

इस ड्रिंक्स से करें अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल

घर में बैठे-बैठे वजन घटाने (weight loss) के लिए कैलोरी को मेंटन करना बेह जरूरी होता है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ खाने खाने से कैलोरी बढ़ती है तो आप गलत है। इसलिए पीने वाली चीजों की कैलोरी पर भी ध्यान देना चाहिए।…

24GhanteOnline
February 10, 2025
2 min read

घर में बैठे-बैठे वजन घटाने (weight loss) के लिए कैलोरी को मेंटन करना बेह जरूरी होता है। लेकिन अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ खाने खाने से कैलोरी बढ़ती है तो आप गलत है। इसलिए पीने वाली चीजों की कैलोरी पर भी ध्यान देना चाहिए। गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए शेक और जूस पीते रहना चाहिए। बाजार में मिलने वाले ज्यादातर जूस में कैलोरी की अधिक मात्रा होती है इसलिए इस तरह के ड्रिंक्स को पीने से बचना चाहिए। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इन जूस को शामिल कर सकते हैं।

इन ड्रिंक्स में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है और आपका वजन आसानी से कम (weight loss) होगा।

तरबूज का जूस


गर्मियों में तरबूज का जूस बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज में 94 प्रतिशत पानी रहता है और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। आपको बस तरबूज को पीसना है और उसमें थोड़ा सा मिंट की पत्तियां मिलानी है। तरबूज प्राकृतिक रूप से मीठा होता है और शरीर को हाइड्रे़ट रखता है। एक गिलास तरबूज का जूस पीने के बाद आपको लंबे समय तक भूख नबीं लगेगी और आप हाइड्रेटड रहेंगे। इसके अलावा इस जूस में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं।

खीरे का जूस


खीरा एक हाइड्रेटिंग फूड है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है और फाइबर और पानी की मात्रा अधिक है। फाइबर आपकी भूख को शांत रखता है और अनहेल्दी चीजों को खाने से रोकता है। इसे बनाने के लिए खीरे और मिंट को मिलाकर जूस बनाएं और उसमें नींबू का रस मिलाएं।

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस वजन घटाने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बिल्कुल सही है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. इसके अलावा आयरन, फोलेट, मैग्नीशियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वर्कआउट के बाद फाइबर से भरपूर चुकंदर का जूस पीने से मांसपेशियों को रिकवरी में मदद मिलती है।

संतरे का जूस

वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर संतरे का जूस शामिल करें। आप रेगुलर ड्रिंक की जगह अपनी डाइट में संतरे का जूस पिएं। इसमें कैलोरी बहुत कम है और विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…