24 घण्टे ऑनलाइन

नाश्ते में शामिल करें ये पनीर, मिलेंगे हेल्दी बेनेफिट्स

पनीर (Paneer) में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन डी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पनीर खाने से आपके शरीर और दिमाग को बहुत से लाभ मिलते है. इसके सेवन से आपकी हड्डियां भी मजबूत बनती है. अगर इसी कच्चे…

24GhanteOnline
March 5, 2025
2 min read

पनीर (Paneer) में प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन डी जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. पनीर खाने से आपके शरीर और दिमाग को बहुत से लाभ मिलते है. इसके सेवन से आपकी हड्डियां भी मजबूत बनती है. अगर इसी कच्चे पनीर (Raw Paneer) का सेवन आप सुबह अपने नाश्ते में करते हैं तो आपको इससे ढेर सारे हेल्दी बेनेफिट्स भी मिलते है.

जी हां, डायटिशियन्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चा पनीर ब्रेकफास्ट में खाने से आपके शरीर को कई प्रकार के हेल्दी फायदे होते हैं.सुबह के नाश्ते के लिए यह एक अच्छा पर्याय है. इससे पेट भरता है और आपको भूख कम लगती है. जिससे, आपको अनहेल्दी इटिंग से बचना आसान होता है.

कच्चा पनीर खाने के फायदे


मजबूत हड्डियां
कच्चे पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है. इसलिए रोजाना इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है. इसके साथ ही इसे खाने से जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है.

मजबूत पाचन क्रिया
कच्चा पनीर खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, जिससे आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहते हैं.

मानसिक तनाव
दिनभर काम करने के बाद स्ट्रेस और थकावट होना तो आम है लेकिन 1 बाउल कच्चा पनीर खाने से आपकी सारी थकावट दूर हो जाती है. इसलिए जब भी आपको स्ट्रेस या थकावट महसूस हो, कच्चे पनीर का सेवन करें.

हेल्दी हार्ट
ब्रेकफास्ट में पनीर खाने का एक और फायदा है कि इससे आपकी हार्ट हेल्थ सुधरती है. पनीर में मिलनेवाले आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि मिनरल्स ना केवल शरीर का पोषण करते हैं. बल्कि, इसके हेल्दी फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है. जिससे, दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.

मोटापे से छुटकारा
प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा कच्चे पनीर में लीनोलाइक एसिड भी काफी मात्रा में पाया जाता है. इससे शरीर में फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है. इसलिए अपनी डाइट प्लान में कच्चा पनीर जरूर शामिल करें.

शारीरिक कमजोरी
प्रोटीन के साथ-साथ इसमें कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं. इसलिए रोज कच्चा पनीर खाने से आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है. इसके अलावा इसका सेवन मांसपेशियों को भी स्थिर रखता है.

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…