24 घण्टे ऑनलाइन

सेहत के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये फल

कैल्शियम और मैग्नीज का उच्च स्रोत होने के चलते ये दोनों पोषक तत्व ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकते हैं जो बुढ़ापे की आम जोड़ की एक समस्या है और हड्डी का संपूर्ण घनत्व भी सुधार सकता है। उसके अलावा भी ऊष्णकटीबंधी…

24GhanteOnline
September 11, 2025
3 min read

कैल्शियम और मैग्नीज का उच्च स्रोत होने के चलते ये दोनों पोषक तत्व ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद कर सकते हैं जो बुढ़ापे की आम जोड़ की एक समस्या है और हड्डी का संपूर्ण घनत्व भी सुधार सकता है। उसके अलावा भी ऊष्णकटीबंधी फल खाने के कई स्वास्थ्य फायदे हैं, लेकिन कुछ मामलों में नुकसान भी हो सकता है।


अनानास (pineapple) एक स्वस्थ ऊष्णकटिबंधी फल है, जो तीखा और अति स्वादिष्ट के लिए जाना जाता है। उसका मूल दक्षिण अमेरिका में है जहां शुरुआती यूरोपीय खोजकर्ताओं ने तलाश किया. पहले उसे विदेशी फल समझा जाता था, लेकिन अब ये दुनिया भर में बहुत आम हो गया है। फल का ठोस, सूखा और जूस की शक्ल में आनंद उठाया जा सकता है।


उसके अति स्वादिष्ट होने के अलावा, अनानास अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। फल का इस्तेमाल सदियों से पाचन और सूजन की समस्याओं के इलाज में किया जाता रहा है. जहां तक पोषक तत्वों की बात है, तब अनानास में विटामिन सी और मैग्नीज की काफी मात्रा पाई जाती है, उससे रोजाना की सिफारिश का 131 फीसद और 76 फीसद मिल जाता है।


पोषक तत्वों की मात्रा


कैलोरी में कम फल डाइटरी फाइबर में और ब्रोमलेन नामक एंजाइम भी ज्यादा होता है। अनानास के टुकड़े के एक कप (165 ग्राम में) कैलोरी 82.5, फैट 1.7 ग्राम, प्रोटीन 1 ग्राम, फाइबर 2.3 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट्स 21.6 ग्राम, विटामिन 131 फीसद, विटामिन बी6 9 फीसद, कॉपर 9 फीसद, फोलेट 7 फीसद, पोटैशियम 5 फीसद, मैग्नीज 5 फीसद और आयरन 3 फीसद पाया जाता है।


क्यों खाना चाहिए


ये पाचन समस्याओं को आसान बनाने में मदद कर सकता है. अनानास में मौजूद ब्रोमलेन नामक एंजाइम प्रोटीन अणुओं को निर्माण खंडों में तोड़ने में मदद करता है। इससे उन्हें छोटी आंत में ज्यादा आसानी से अवशोषित होने, किसी भी तर हे अपच मुद्दों से राहत देने में मदद मिलती है। अनानास खाना विशेषकर उन लोगों के लिए मुफीद है जो अग्नाशयी अपर्याप्तता से जूझ रहे हैं, यानी जब अग्नाशेय पर्याप्त पाचक एंजाइम को नहीं बना सकते। उसके अलावा, उसके अधिक फाइबर और पानी की मात्रा के कारण, फल कब्ज को भी रोक सकता है और पेट की परत को स्वस्थ रखता है।


कैंसर का खतरा कर सकता है कम

कई रिसर्च से संकेत मिला है कि अनानास में मौजूद यौगिक कैंसर से भी लड़ने में मदद कर सकते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और पुराना सूजन के साथ आम तौर पर जुड़ता है। लैब आधारित जांच से पता चला है कि ब्रोमलेन ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को दबा सकता है। ये स्किन में कैंसर को रोकने में भी प्रभावी हो सकता है।


इम्यूनिटी को बढ़ा सकता है


अनानास में विटामिन्स और मिनरल्स की व्यापक किस्में पाई जाती हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने और किसी तरह के सूजन को दबाने में मदद कर सकते हैं। अनानास खाने से वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण दोनों का खतरा भी कम हो सकता है। रिसर्च से सुझाव मिला है कि अनानास खानेवाले बच्चे साइनस संक्रमण से स्पष्ट रूप से मानक इलाज की तुलना में जल्दी ठीक हो गए। माना जाता है कि सूजन रोधी गुणों के चलते फल इम्यून सिस्टम में मदद कर सकता है।


साइड इफेक्ट


कच्चा अनानास खाने या अनानास का जूस पीना आपकी सेहत के लिए जहरीला हो सकता है। उससे डायरिया और उल्टी होने का खतरा रहता है। अनानास में अधिक विटामिन सी की मात्रा समस्याग्रस्त भी हो सकती है। बड़ी मात्रा में विटामिन सी का इस्तेमाल डायरिया, मतली, उल्टी, पेट दर्द और सीने में जलन पैदा कर सकता है। इसलिए, संतुलित मात्रा में ही अनानास इस्तेमाल करने का प्रयास करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…