24 घण्टे ऑनलाइन

पेट की बीमारियों से है परेशान, तो करें ये योगा

अगर आप पेट की बीमारियों (Stomach disorder) से ग्रस्त हैं, जैसे भोजन का न पचना, पेट फूलना, गैस बनना, तो नियम से किए गए योगासन से आराम मिलना तय हैं। क्योंकि कई बार बहुत सारी दवाओं के इलाज भी पेट की समस्याओं (stomach…

24GhanteOnline
September 17, 2025
2 min read

अगर आप पेट की बीमारियों (Stomach disorder) से ग्रस्त हैं, जैसे भोजन का न पचना, पेट फूलना, गैस बनना, तो नियम से किए गए योगासन से आराम मिलना तय हैं। क्योंकि कई बार बहुत सारी दवाओं के इलाज भी पेट की समस्याओं (stomach disorders) से आराम नहीं मिलता हैं। तो चलिए जानें कौन सा वो योगासन हैं,जिसे करने से पेट की तकलीफों से आराम मिलता हैं।

उत्तान पादासन


उत्तान पादासन ऐसा योग हैं, जिसे करने से पेट (Stomach) की सारी समस्याओं से निजात मिल जाती हैं। इसे करने से पेट की चर्बी भी कम होती हैं। पेट में हो रही कब्ज की परेशानी के लिए ये रामबाण आसन हैं। उत्तानपादासन करने से नाभि मंडल भी स्वस्थ रहता हैं, साथ ही पेट की आंते सुदृढ़ होती हैं। इसे करने से गैस की बीमारी भी खत्म हो जाती हैं।

उत्तान पादासन  करने का तरीका


इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जांघो के बगल में रखें। ध्यान रहे कि आपके घुटने ,एड़िया और अंगूठे आपस में सटे होने चाहिए। इसके बाद सांस भरें और अपने दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।

जब तक सांस रोक पाए ,तब तक पैर को भी ऊपर ही रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैर को नीचे ले आएं और शरीर को ढीला छोड़ दें।इस आसन को करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि क्या आपको पेट से संबधित कोई अन्य बीमारी तो नहीं है। अगर कमर दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो, उस समय उत्तान पादासन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिला को इस आसान का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…