टम्मी फैट को दूर करने के लिए बदलें डाइट
आजकल बीजी लाइफ में मसरुफियत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हम लोग घंटों बैठकर काम करते रहते हैं। यहां तक की बैठे-बैठे ही खाते-पीते रहते हैं, नतीजा हमारा बैली फैट (belly fat) दिनों दिन बढ़ता रहता है। बढ़ता फैट आपकी सारी…
आजकल बीजी लाइफ में मसरुफियत इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि हम लोग घंटों बैठकर काम करते रहते हैं। यहां तक की बैठे-बैठे ही खाते-पीते रहते हैं, नतीजा हमारा बैली फैट (belly fat) दिनों दिन बढ़ता रहता है। बढ़ता फैट आपकी सारी खूबसूरती छीन लेता है। आप कुछ भी ड्रेस पहनते हैं तो आपकी बॉडी बिना शेप में नजर आती है।
आपने कभी सोचा है कि आप बढ़ते फैट से परेशान तो रहते हैं लेकिन उसके बढ़ने का कारण नहीं ढूंढते। आप बैठे-बैठे अपना पेट भरने के लिए कुछ भी खाते रहते हैं जिससे आपका बैली फैट लगातार बढ़ता जाता है। आप अपने बढ़ते फैट से परेशान है तो सबसे पहले अपनी डाइट से फालतू चीजों को निकाल दें और इन फ्रूट्स को शामिल करें, जिनके इस्तेमाल से आपका बैली फैट कंट्रोल में रहे। आइए जानते हैं ऐसे कौन से फल है जिनका इस्तेमाल करके आपका बैली फैट नहीं बढ़ेगा।
अनार देखने में जितना खूबसूरत है उतना ही गुणकारी फल भी है। अनार खून की कमी को पूरा करता है, इसका लगातार सेवन करने से शरीर में ऊर्जा भरपूर रहती है। अगर दिन में एक अनार रोज खाएंगे तो पेट भरा-भरा महसूस करेंगे साथ ही बॉडी में ऊर्जा भी रहेगी। पाचन सही रहने से पेट पर चर्बी नहीं जमा होगी।
रोज एक सेब खाएं और डॉक्टर को दूर भगाएं। फाइबर से भरपूर सेब शरीर को अधिक ऐक्टिव रखता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व आलस बढ़ाने वाले विषाक्त पदार्थों को शरीर में जमा नहीं होने देते। सेब में मौजूद भरपूर मात्रा में फाइबर पाचन को सही रखता है और बॉडी में फैट जमा नहीं होने देता।
नाशपाती एक ऐसा फल है जिसे खाने से शारीरिक कमजोरी दूर रहती है और शरीर में जमा फालतू चर्बी बाहर निकलती रहती है। नाशपाती में पोटैशियम, कॉपर और जिंक शरीर को भरपूर ऊर्जा देते हैं, जिससे आप खुद को एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं। अगर आप अधिक समय तक शारीरिक काम करते हैं तो ये आपकी बैली पर फैट जमा नहीं होने देगी।
अनानास एक ऐसा फल है, जो पूरे साल आराम से मिल जाता है। इसमें विटमिन-सी भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी थकान दूर करने के साथ ही मानसिक थकान भी दूर करता है। इसके साथ ही शरीर में जमा फैट भी कम हो जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
