मीठा खाने के है शौकीन तो हो जाए सावधान, हो सकती हैं ये बड़ी बीमारियां
मिठाई (Sweets) का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है | भारत में कई तरह की मिठाइयाँ बनती है अलग-अलग तरह से, और उनको खाने के लिए हम हमेशा लालायित रहते हैं | हर त्योंहार मिठाई के बिना अधूरा माना जाता है | कोई भी…
मिठाई (Sweets) का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है | भारत में कई तरह की मिठाइयाँ बनती है अलग-अलग तरह से, और उनको खाने के लिए हम हमेशा लालायित रहते हैं | हर त्योंहार मिठाई के बिना अधूरा माना जाता है | कोई भी ख़ुशी का मौका हो हमेशा मुंह मीठा कराया ही जाता है | लेकिन ये मीठा अगर अधिक मात्रा में हो तो ये हमारे शरीर को कितना नुकसान पहुंचाता है, क्या आप जानते है | आइये आपको अवगत कराते है ज्यादा मीठा खाने से होने वाली तकलीफों से -
# शुगर : हाल ही में प्रकाशित विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट से यह पता चला है कि ज्यादा मीठा खाने से कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है जिनमें मोटापा से लेकर डायबिटीज तक की समस्या शामिल हैं |
# कोलेस्ट्रोल : मोटापा और डायबिटीज की तरह ही कोलेस्ट्रॉल का बढ़ता स्तर भी हृदय रोग को बुलावा देता है। इस बात के कई प्रमाण हैं कि चीनी की बहुत ज्यादा मात्रा बुरे कॉलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देती है |
# ब्लड प्रेशर : आम तौर पर भोजन से संबंधित दुष्प्रभावों में सोडियम या नमक की ज्यादा मात्रा को हाइपरटेंशन के लिए जिम्मेदार माना जाता है। वर्ष 2011 के एक अध्ययन में यह सामने आया है कि जो लोग अपने भोजन में चीनी की मात्रा कम करके केवल एक मीठा पेय तक सीमित कर पाए, उनमें रक्तचाप का खतरा अपेक्षाकृत कम पाया गया।
# हृदयघात : यह प्रमाणित हो चूका है कि मीठे की अधिकता कई बिमारियों को बुलावा देती है हृदय रोग विशेषज्ञों का मानना है कि एक व्यक्ति जो 2,200 कैलोरी एक दिन में लेता है, उसे एक दिन में 36 ग्राम (लगभग 9 टी स्पून) से ज्यादा अतिरिक्त चीनी का इस्तेमाल अपने भोजन में नहीं करना चाहिए। यानी हमारे कुल कैलोरी की मात्रा में अतिरिक्त चीनी की मात्रा केवल 7 प्रतिशत तक ही होनी चाहिए। ऐसे में अपनी सेहत के लिए आपको मीठे से बचना होगा, अन्यथा आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
# मोटापा : अधिक मीठे में कैलोरी की मात्रा भी अधिक पायी जाती है, जिससे मोटापे का खतरा बना रहता है | इस प्रकार हमें ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए ताकि हम स्वस्थ और मस्त रह सके | हमें इसके लिए इसके विकल्पों का काम में लेना चाहिए |
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
