24 घण्टे ऑनलाइन

होली का रंग 'ठंडाई-खजूर फिरनी' के संग

होली (Holi) का रंग तभी जमता है जब ठंडाई (Thandai) होती है। इसे होली ड्रिंक भी कहा जा सकता है। वैसे तो आप ठंडाई का सेवन कभी भी कर सकते हैं, मगर होली पर ठंडाई (Thandai-Khajur Phirni) पीने का मजा ही कुछ और होता है। ठंडाई…

24GhanteOnline
March 2, 2026
2 min read

होली (Holi) का रंग तभी जमता है जब ठंडाई (Thandai) होती है। इसे होली ड्रिंक भी कहा जा सकता है। वैसे तो आप ठंडाई का सेवन कभी भी कर सकते हैं, मगर होली पर ठंडाई (Thandai-Khajur Phirni) पीने का मजा ही कुछ और होता है। ठंडाई बनाने के लिए आपको दूध, चीनी, बादाम, केसर, कालीमिर्च, रोज पेटल्‍स, दालचीनी आदि सामग्रियों की जरूरत होगी।

ठंडाई और खजूर की फिरनी


सामग्री

1 लीटर दूध

1/2 कैद मिल्‍कमेड/ कंडेंस्‍ड मिल्‍क

100 ग्राम मेवा

1/4 छोटा चम्‍मच हरी इलायची

4-5 बारकी कटे खजूर

50 ग्राम चावल का पेस्‍ट (30 मिनट तक पानी में चावल को भिगो कर रखें और फिर पेस्‍ट बनाएं।)

3-4 बड़ा चम्‍मच ठंडाई सिरप

10-12 रोज पेटल्‍स

चीनी स्‍वादानुसार

विधि

एक पैन में दूध गरम करें और उसमें चीनी और मावा डालें। अब गैस को सिम करकें इसे पकाएं और लगातार चलाते रहें। इससे सामग्री पैन के तले में चिपकेगी नहीं।

अब इसमें चावल का पेस्‍ट डालें और लगातार घोल को चलाते रहें। इसके बाद इलायची पाउडर डालें और गैस को लो फ्लेम पर ले आएं और सामग्री को 20 से 25 मिनट तक पकाएं।

अब मिठास जांचें और थोड़ा सा कंडेंस्‍ड मिल्‍क डालें । इससे अच्‍छा फ्लेवर और टेक्‍सचर आ जाता है। इसे अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और रूम के तापमान के बराबर ठंडा होने दें।

अब इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालें और ठंडाई सिरप मिक्‍स करें। आपकी फिरनी तैयार है इसे 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और फिर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…