24 घण्टे ऑनलाइन

साधारण सिरदर्द को अनदेखा करना हो सकता है खतरनाक

सिरदर्द (Headache) एक ऐसी समस्या है, जिसे भारत में बहुत सामान्य माना जाता है। सिरदर्द सामान्य हो सकता है लेकिन यदि ये लंबे समय से बना हुआ है या सिर के किसी विशेष हिस्से को एक जैसा प्रभावित कर रहा है, तब इसे हल्के में…

24GhanteOnline
February 12, 2026
3 min read

सिरदर्द (Headache) एक ऐसी समस्या है, जिसे भारत में बहुत सामान्य माना जाता है। सिरदर्द सामान्य हो सकता है लेकिन यदि ये लंबे समय से बना हुआ है या सिर के किसी विशेष हिस्से को एक जैसा प्रभावित कर रहा है, तब इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है क्योंकि ऐसे समय में इस दर्द को सहा जाए या इसका खुद से ही उपचार कर लिया जाए तो यह आगे चलकर बड़ी बीमारी का रूप ले लेता है जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है. अगली स्लाइड्स से जानिए सिरदर्द किन गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

माइग्रेन


यदि आपको लंबे समय से सिरदर्द हो रहा है तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें क्योंकि यह माइग्रेन का संकेत हो सकता है। ज्यादा दिनों तक यदि सिरदर्द होता रहता है तो यह आपकी कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है। दर्द भी यदि सिर के आधे हिस्से में बना हुआ है और किसी प्रकार का शोर आपसे सहन नहीं हो पा रहा है तो आपको माइग्रेन हो सकता है।

ब्रेन ट्यूमर


यदि सिर के निचले हिस्से में दर्द बना ही हुआ है तो इसे ब्रेन ट्यूमर का संकेत माना जाता है। यदि सामान्य में कुछ समय के लिए ऐसा हो रहा है तो बिल्कुल संभव है कि यह चिंता, अनिद्रा या थकान से हो सकता है लेकिन अगर लंबे समय तक ऐसा चल रहा है तब इससे पहले की बहुत देर हो जाए, चिकित्सक को जरूर दिखा दें।

उच्च रक्तचाप 


यदि आपको निरंतर सिरदर्द हो रहा है, साथ ही आपको सिर में भारीपन लग रहा है और आंखों पर भी इसका प्रभाव आ रहा है तो यह इशारा उच्च रक्तचाप का है। ऐसे में कोई भी सिरदर्द की दवा खाने की बजाय अपने चिकित्सक को दिखाएं क्योंकि समय रहते यदि इसका सही इलाज नहीं हुआ तो यह आपके लिए घातक हो सकता है। ऐसे में मरीज को चक्कर आना, कमजोरी महसूस होने जैसे लक्षण भी दिखाई देने लगते हैं।

यदि आपको कभी-कभी ऐसा सिरदर्द होता है जो कि थोड़ी ही देर में असहनीय होने लगता है, तब तो चिकित्सक को फौरन दिखाएं क्योंकि यह स्थिति कई बार तब होती है जब आपके दिमाग में खून का थक्का जम गया हो। ऐसी स्थिति में यदि ध्यान नहीं दिया तो आगे चलकर स्ट्रोक भी आ सकता है।

ऑप्टिक न्यूराइटिस


वैसे तो ऑप्टिक न्यूराइटिस आंख की बीमारी है जिसमें ऑप्टिक नर्व में सूजन आती है लेकिन इसके लक्षणों में आंख के पीछे वाले सिर के हिस्से में दर्द होने लगता है जो कि आगे चलकर आंखों की रोशनी को भी खराब करने लगता है। इस बीमारी में आंख से मस्तिष्क तक संदेश भेजने वाली ऑप्टिक नर्व प्रभावित होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…