24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में भी हाथ रहेंगे मुलायम, अपनाएं ये आसान सी टिप्स

ठंडी हवा, ज्यादा काम और नमी की कमी, ये सब मिलकर मुलायम हाथों (Hands) को भी कई बार रूखा बना देते हैं। रूखी और कटी-फटी हथेलियों से कैसे पाएं छुटकारा, आइए त्वचा को नमी देते हैं ऑलिव ऑयल ऑलिव ऑयल में सेहतमंद फैटी एसिड्स और…

24GhanteOnline
January 14, 2026
2 min read

ठंडी हवा, ज्यादा काम और नमी की कमी, ये सब मिलकर मुलायम हाथों (Hands) को भी कई बार रूखा बना देते हैं। रूखी और कटी-फटी हथेलियों से कैसे पाएं छुटकारा, आइए

त्वचा को नमी देते हैं ऑलिव ऑयल 

ऑलिव ऑयल में सेहतमंद फैटी एसिड्स और एंटी ऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को नमी देने का काम करते हैं। रात में सोने से पहले ऑलिव ऑयल से हथेलियों की मालिश करें।

शहद से करें हथेलियों की मालिश

एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद भी हाथों को मुलायम बनाने में आपकी मदद करेगा। शहद से हथेलियों की अच्छी तरह से मालिश करें। सूख जाने पर हाथों को धो लें।

मिल्क क्रीम की मसाज दिखाएगी असर

मिल्क क्रीम में प्रचुर मात्रा में लैक्टिक एसिड होता है, जो मृत त्वचा से छुटकारा दिलवाने और पीएच बैलेंस बनाने में मददगार साबित होता है। अपने हाथों को ताजे मिल्क क्रीम से मालिश करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। गुनगुने पानी से हाथों को धो लें। एक सप्ताह इस्तेमाल के बाद ही असर दिखने लगेगा।

रात में दही करें हाथों की मसाज

दही में भी मिल्क क्रीम वाले सारे गुण होते हैं। घर में अगर मिल्क क्रीम उपलब्ध नहीं है तो दही का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दही से नियमित रूप से हथेलियों की मालिश करें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…