24 घण्टे ऑनलाइन

बेजान बालों को इन उपाय से बनाए सॉफ्ट और चमकदार

सर्दियों का मौसम (Winter Season) आ चुका है और मौसम में आए इस बदलाव का लोगों की स्किन और बालों (Skin and Hair) पर सीधा असर पड़ सकता है. अक्सर सर्दियों के मौसम में लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं (Hair Problems) होने…

24GhanteOnline
September 4, 2025
3 min read

सर्दियों का मौसम (Winter Season) आ चुका है और मौसम में आए इस बदलाव का लोगों की स्किन और बालों (Skin and Hair) पर सीधा असर पड़ सकता है. अक्सर सर्दियों के मौसम में लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं (Hair Problems) होने लगती हैं. खासकर घने और लंबे बालों वाली महिलाओं के लिए सर्दियों के मौसम में बालों (Hair) का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है. मौसम में बदलाव के कारण अधिकांश महिलाओं को डैंड्रफ (Dandruff), बालों का झड़ना (Hair Fall), दो मुंहे बाल (Split ends) और रूखे व बेजान बालों की समस्या होने लगती है. वैसे तो रोजाना हमारे कुछ न कुछ बाल गिरते हैं, लेकिन अगर सामान्य से ज्यादा बाल झड़ने लगे तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए.

अब जब सर्दियों का मौसम (Winter Season) दस्तक दे चुका है तो जाहिर सी बात है कि आपको बालों की समस्याओं से दो-चार होना पड़े, लेकिन अगर आप अपने बालों की सेहत के प्रति सजग हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं 5 दमदार घरेलू उपाय (Home Remedies for Hair), जिनकी मदद से आप सर्दियों के मौसम में भी अपने बालों को सेहतमंद बनाए रख सकती हैं.

एवोकाडो


सर्दियों के मौसम (Winter Season) में बालों को डैमेज होने से बचाना है तो इसमें एवोकाडो आपकी काफी सहायता कर सकता है. इसके लिए एक अंडे के साथ एवोकाडो को अच्छे से मिलाकर पैक तैयार करना होगा और फिर उसे बालों पर लगाकर 20 मिनट के लिए ऐसे ही रहने देना होगा. इसके बाद बालों को सादे पानी से धो लें. इस उपाय के नियमित इस्तेमाल से सर्दियों के मौसम में भी बाल हेल्दी बने रहेंगे.

ग्रीन टी


जिस तरह से ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, उसी तरह से इसे बालों की सेहत के लिए भी कारगर माना जाता है. सर्दियों के मौसम में अक्सर बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में बालों पर ग्रीन टी का पैक बनाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होने लगता है. दरअसल, इसमें कैटेचिन नामक तत्व पाया जाता है, जिससे बालों का गिरना रूक जाता है और बाल हेल्दी होते हैं.

छाछ


खाने के बाद कई लोग छाछ पीते हैं, क्योंकि इसे पेट और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में आपके बालों को हेल्दी बनाए रखने में भी छाछ आपके बेहद काम आ सकता है. जी हां, सर्दियों के मौसम में बालों को छाछ से धोने पर उन्हें पोषण मिलता है और बाल  सुंदर और घने होते हैं.

प्याज


सर्दियों के मौसम में बालों का गिरना बेहद आम समस्या है. ऐसे में बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप घरेलू उपाय के तौर पर प्याज का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए प्याज के रस को बालों की जड़ों में लगाकर दो घंटे के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें. इससे बालों के गिरने की समस्या काफी हद तक कम होने लगेगी.

सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या के चलते अधिकांश महिलाओं के बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. ऐसे में बालों से डैंड्रफ का सफाया करने के लिए स्कैल्प पर नींबू का रस लगाना चाहिए. नींबू के रस को बालों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर कुछ देर बाद पानी से बालों को धो लें. इससे डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा मिलेगा और बालों की लंबाई भी बढ़ेगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…