24 घण्टे ऑनलाइन

सेहत के लिए बेहद लाभदायक है गिलोय

देशभर में डेंगू का कहर जारी है। वहीं मौसम बदलने से सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल फीवर, मलेरिया जैसी अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इसके अलावा, जो लोग अस्थमा के मरीज हैं, उनको भी इस मौसम में सजग हो जाने की…

24GhanteOnline
September 16, 2025
2 min read

देशभर में डेंगू का कहर जारी है। वहीं मौसम बदलने से सर्दी, जुकाम, खांसी, वायरल फीवर, मलेरिया जैसी अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। इसके अलावा, जो लोग अस्थमा के मरीज हैं, उनको भी इस मौसम में सजग हो जाने की जरूरत होती है क्योंकि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ती है, अस्थमा के मरीजों के लिए भी काफी मुश्किलें बढ़ जाती हैं।

इन सब परेशानियों के बीच गिलोय (Giloy) का सेवन काफी लाभकारी साबित हो सकता है। कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस भरपूर गिलोय एक ऐसी जड़ीबूटी है, जिसे आयुर्वेद में संजीवनी बूटी माना जाता है। ये व्यक्ति की इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ तमाम बीमारियों से बचाती है। जानिए गिलोय के फायदे और इसको इस्तेमाल करने का तरीका।

बेस्ट इम्युनिटी बूस्टर

गिलोय (Giloy) को बहुत ही अच्छा इम्युनिटी बूस्टर माना जाता है। वायरस से होने वाली बीमारियों और मौसमी बीमारियों से बचाने में गिलोय का काढ़ा काफी फायदेमंद साबित होता है। इसे रोजाना पीने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।

अस्थमा के लिए वरदान

गिलोय में भारी मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं, इसलिए ये अस्थमा और सांस की अन्य समस्याओं को नियंत्रित करने में काफी कारगर माना जाता है। गिलोय का नियमित सेवन करने से फेफड़े साफ होते हैं और कफ का जमाव नहीं हो पाता।

रक्त शोधक है गिलोय

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर गिलोय को रक्तशोधक माना जाता है। ये शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है और खून को साफ करता है। इसके रेग्युलर सेवन से स्किन से जुड़ी परेशानियों में भी फायदा होता है।

पीलिया में लाभकारी

पीलिया के रोगियों के लिए भी गिलोय काफी फायदेमंद माना जाता है। उन्हें इसके पत्तों का रस पीने से काफी आराम मिलता है। गिलोय का काढ़ा कब्ज और गैस की समस्या से भी निजात दिलाने में मददगार है।

डेंगू के मरीजों के लिए लाभकारी

डेंगू के दौरान मरीज को रोजाना गिलोय का काढ़ा बनाकर देना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती है और प्लेटलेट्स भी तेजी से बढ़ती है और बुखार नियंत्रित होता है।

ऐसे बनाएं गिलोय का काढ़ा

सबसे पहले गिलोय के डंठल को तोड़ लें। इसे धोकर कूट लें और एक गिलास पानी में डालें। इसके साथ तुलसी की पत्तियां, काली मिर्च, थोड़ी अदरक और चुटकीभर हल्दी डालें। इसके बाद पानी को उबलने दें। पानी आधा रहने पर छान लें और गर्मागर्म पीएं। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिक्स कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…