24 घण्टे ऑनलाइन

फटाक से दूर करें अपने पैरों की थकान

पैर (Leg) शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये चलने व शरीर का पूरा भार उठाने और पूरे शरीर का संतुलन बनाए रखने का कार्य करते है। पैरो में 26 हड्डिया 114 लिंगामेंट, 21 प्रकार की मांसपेशिया होती जिनकी वजह से पैरो की…

24GhanteOnline
February 3, 2026
2 min read

पैर (Leg) शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये चलने व शरीर का पूरा भार उठाने और पूरे शरीर का संतुलन बनाए रखने का कार्य करते है। पैरो में 26 हड्डिया 114 लिंगामेंट, 21 प्रकार की मांसपेशिया होती जिनकी वजह से पैरो की सरंचना इस प्रकार की बनी होती है जिससे हम आजीवन चले तो भी खराबी नहीं हो सकती है, लेकिन फिर भी पैरो के प्रति की गयी लापरवाही के कारण पैरो में अनेक प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है जिनमे से एक पैरो की थकान (leg fatigue ) का होना।

यह समस्या तब होती है जब बिना रुके किसी भी काम को करने में लग जाते हो। बहुत देर तक पैरो पर खड़े रहने से भी पैरो की थकान (leg fatigue ) की समस्या उत्पन्न हो जाती है। आज हम आपको पैरो की थकान को दूर करने के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में......

# पैरो की थकान दूर करने के लिए उन्हें ठन्डे पानी में डुबोकर रखे या फिर उन पर बर्फ रगड़े। इससे पैरो की मांसपेशियों में संकुचन उत्पन्न होगा और रक्त प्रवाह तेजी बढेगा। जिससे पैरो की थकान दूर होगी।

# पैर अधिक थके होने पर इन पर थोडा गर्म पानी का छींटा मारे। इससे पैरो की कोशिकाओ में तेजी से तापमान बदलने से मांसपेशियों में रक्त प्रवाह तेज होगा जिसकी वजह से पैरो की थकान दूर होगी।

# आधी बाल्टी गुनगुने पानी में घुटनों तक पैरो को डुबोकर रखे। गुनगुना पानी पैरो की मांसपेशियों में रक्त संचार को तेज करता है और साथ ही पानी में सेंधा नमक भी डाल दे जिससे पैरो की थकान को दूर किया जा सकता है।

# गर्मी के दिनों में पैरो की थकान की वजह से जलन और दर्द की समस्या हो जाती है, इसके लिए पैरो में मेहँदी लगाये। मेहँदी की वजह से पैरो को ठंडक मिलेगी और आराम भी मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…