24 घण्टे ऑनलाइन

गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

गणेश चतुर्थी के मौके पर घर में गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित करते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। बप्पा को भोग लगाने के लिए अगर आप मोदक बनाना चाहती हैं तो फटाफट सत्तू से बने इंस्टेंट लड्डूओं Sattu Laddu का भोग लगा…

24GhanteOnline
September 15, 2026
2 min read
गणेश चतुर्थी: बप्पा को चढ़ाएं इंस्टेंट लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

गणेश चतुर्थी के मौके पर घर में गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित करते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। बप्पा को भोग लगाने के लिए अगर आप मोदक बनाना चाहती हैं तो फटाफट सत्तू से बने इंस्टेंट लड्डूओं Sattu Laddu का भोग लगा सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और आप चाहें तो मोदक के सांचे में भरकर इसे बना सकती हैं। नोट कर लें सत्तू से बनें लड्डूओं Sattu Laddu की आसान सी रेसिपी।

सत्तू के लड्डू (Sattu Laddu) बनाने की सामग्री


250 ग्राम भुना चना

दो चम्मच देसी घी

काजू

बादाम

सनफ्लावर सीड्स

किशमिश

मुनक्का

एक कप देसी घी

गेंहू का एक कप आटा

छोटा एक कप सूजी

एक कप गुड़

एक चम्मच इलायची पाउडर

सत्तू के लड्डू (Sattu Laddu) बनाने की रेसिपी


-सबसे पहले भुने चने के छिलके को उतार लें और मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बना लें। इससे आप घर में ही फ्रेश और ताजा सत्तू बना लेंगी। इसका स्वाद बेहतरीन होगा।

-उसके बाद पैन में एक चम्मच देसी घी डालकर बारीक कटा बादाम, काजू, किशमिश और सनफ्लावर सीड्स को अच्छी तरह से भून लें।

-साथ में बीज निकले मुनक्के को भी डाल दें।

-अच्छी तरह भून कर इन्हें अलग कर लें।

-अब मोटी कड़ाही के बर्तन में एक कप देसी घी डालकर गर्म करें और फिर उसमे एक कप गेंहू का आटा डालकर भूनें।

-जब गेंहू के आटे से सोंधी महक आने लगे तो इसमे छोटा कप एक सूजी का डालें और साथ में सत्तू को डाल दें

-अच्छी तरह से भून लें और साथ में थोड़ा घी और डाल दें। जिससे सुनहरा भुन जाए आटा।

-अब इसमे भुने हुए मेवों को डाल कर मिक्स करें और चलाएं।

-जब ये बिल्कुल भुनकर एकसार हो जाए तो गुड़ को छोटे-छोटे भाग में करके डाल दें।

-इलायची पाउडर डाल दें।

-अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

-गैस की फ्लेम को बंद करें और हल्का ठंडा हो जाने दें।

-आप चाहें तो हाथों की मदद से गोल लड्डू तैयार करें या फिर सांचे में डालकर मोदक का आकार दें।

-बस तैयार है गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए सत्तू से बने इंस्टेंट लड्डू Sattu Laddu।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।