24 घण्टे ऑनलाइन

बारिश में लें इन पकौड़ों का स्वाद, बनाना हैं आसान

कई बार अचानक कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग होने लगती हैं और इस दौरान कुछ चटपटा स्नैक्स मिल जाए तो मजा आ जाता हैं। अगर आप भी किसी ऐसे स्नैक्स के बारे में विचार कर रहे हैं जिसका चलते-फिरते स्वाद लिया जा सकता हैं, तो आज हम…

24GhanteOnline
August 8, 2026
2 min read
बारिश में लें इन पकौड़ों का स्वाद, बनाना हैं आसान

कई बार अचानक कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग होने लगती हैं और इस दौरान कुछ चटपटा स्नैक्स मिल जाए तो मजा आ जाता हैं। अगर आप भी किसी ऐसे स्नैक्स के बारे में विचार कर रहे हैं जिसका चलते-फिरते स्वाद लिया जा सकता हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं मूंगफली के पकौड़े (Peanut Pakoda) बनाने की रेसिपी। इसे कम मेहनत के साथ मिनटों में तैयार किया जा सकता हैं। अपने स्वाद से यह स्नैक्स का बेहतरीन ऑप्शन बनते हैं। आइये जानते हैं मूंगफली के पकौड़े (Peanut Pakoda) की रेसिपी।

मूंगफली के पकौड़े (Peanut Pakoda) बनाने की सामग्री


- 1 कप पोहा
- 1 कप मूंगफली के दाने
- 1 कप बेसन
- 3 चम्मच हरा धनिया
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- नमक स्वादनुसार
- तेल जरूरत के मुताबिक

मूंगफली के पकौड़े (Peanut Pakoda) बनाने की विधि


सबसे पहले पोहे में 1 कप पानी डालकर उसे अलग से रख दें। ताकि पोहा अच्छे से भींग जाए। अब एक कटोरे में बेसन और थोड़ा पानी डालकर इसका गाढ़ा घोल तैयार कर लें। घोल को अच्छे से फेंटने के बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, नमक और धनिया पत्ता डालकर एक बार फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

पोहे से अतिरिक्त पानी निकाल दें। तैयार किए हुए बेसन के घोल में भीगे हुए पोहे डाल दें। इसके बाद इसमें मूंगफली के दाने भी दाल दें। अब इन सारे मिक्सचर को अच्छे से मिलाकर पकौड़े (Peanut Pakoda) के लिए बैटर तैयार कर लें।

एक कड़ाही में तेल गर्म कर पकौड़ों को कड़ाही में डालें। पकौड़ों को पलट-पलटकर अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। पकौड़ों के गोल्डन ब्राउन होते ही गैस बंद कर दें और पकौड़ों को प्लेट में निकाल लें। आपके गरमा-गरम मूंगफली के पकौड़े (Peanut Pakoda) तैयार हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।