24 घण्टे ऑनलाइन

शाम की चाय के साथ लें खस्ता मठरी का मजा

चाय के साथ आम तौर पर लोग बिस्किट, चिप्स व पापड़ी (Mathri ) खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको एक और ऑप्शन बताने जा रहे हैं जो शानदार स्नैक्स में शुमार है। यह डिश है खस्ता मठरी या मठ्ठी (Mathri ) । यह एक हेल्दी होममेड स्नैक…

24GhanteOnline
September 20, 2025
2 min read

चाय के साथ आम तौर पर लोग बिस्किट, चिप्स व पापड़ी (Mathri ) खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको एक और ऑप्शन बताने जा रहे हैं जो शानदार स्नैक्स में शुमार है। यह डिश है खस्ता मठरी या मठ्ठी (Mathri ) । यह एक हेल्दी होममेड स्नैक है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसकी लंबी शेल्फ लाइफ होती है जो इसे एक लोकप्रिय नाश्ता बनाती है। यानी इसे लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। यदि आप सामग्री का सही संतुलन जानते हैं तो इसे बनाना आसान है। परफेक्ट स्वाद और खस्ता बनाने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स को फॉलो करना जरूरी है।

सामग्री

मैदा - 500 ग्राम (5 कप)
देशी घी या रिफाइंड तेल - 125 ग्राम (आधा कप से थोड़ा ज्यादा)
जीरा या अजवायन - एक छोटी चम्मच
नमक - एक छोटी चम्मच या स्वादानुसार
बेकिंग सोडा - 2 पिंच (यदि आप चाहें)
रिफाइंड तेल - तलने के लिए

विधि

- मठरी (Mathri ) बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को एक बाउल में छान लें।
- अब इसमें घी, नमक और अजवायन डालकर हाथों से अच्छी तरह मसल लें।
- मसलने के बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
- आटे के ऊपर तेल लगाएं और इसे ढककर 10 मिनट के लिए सेट होने को रख दें।
- आटे को निकालकर एक बार फिर मसल लें और फिर इसकी मोटी-मोटी लोइयां तोड़ लें।
- दूसरी ओर, गैस पर कढ़ाही रखकर इसमें तेल डालकर गरम कर दें।
- लोई को गोल बेल लें। अब इसमें टूथपिक से छोटे-छोटे छेद कर दें।
- छेद करने के बाद मनचाहे आकार में इसे चाकू से काट लें।
- अब धीरे-धीरे करके उठाते हुए कटे हुए पीस को गरम तेल में फ्राई कर लें।
- सुनहरा होते ही निकाल लें। इसी प्रकार बाकी मठरी भी तैयार कर लें।
- जब सभी मठरी ठंडी हो जाए तो एक एअर टाइट कंटेनर में कागज बिछाएं और मठरी को उसमें डालकर स्टोर कर लें।
- इससे मठरी (Mathri ) में नमी पैदा नहीं होगी जिससे यह लंबे समय तक ताजा और खस्ता बनी रहेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।