24 घण्टे ऑनलाइन

ठंड में इन उपायों से निखारे अपनी रंगत

सर्दियों (Winter) का मौसम जारी हैं जहां लोग गुनगुनी धूप का मजा लेना पसंद करते हैं। यह सभी को अच्छी लगती हैं, लेकिन इसकी वजह से टैनिंग होने लगती हैं। सर्दियों के इस मौसम में स्किन काले पड़ने लगती हैं और रंगत (Complexion)…

24GhanteOnline
January 9, 2026
5 min read

सर्दियों (Winter) का मौसम जारी हैं जहां लोग गुनगुनी धूप का मजा लेना पसंद करते हैं। यह सभी को अच्छी लगती हैं, लेकिन इसकी वजह से टैनिंग होने लगती हैं। सर्दियों के इस मौसम में स्किन काले पड़ने लगती हैं और रंगत (Complexion) खो जाती हैं। खासतौर पर यह समस्याएं उन लोगों को अधिक होती है, जो अपनी स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इसके लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन ये इतने महंगे होते हैं कि लोग इस्तेमाल करने से कतराते हैं। लेकिन आप घबराएं नहीं, कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से त्वचा के कालेपन को हटाया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा की रंगत (Complexion) को निखारने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

आलू का रस

आलू के अंदर विटामिन बी और सी होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आलू को काटकर पूरे फेस पर और गले पर इसके छिल्के से स्कीन को रगड़ लें। जब ये सूख जाए तो पांच मिनट के बाद चेहरा धो लें। आलू त्वचा के कालेपन और डार्क सर्कल हटाने के लिए अच्छा कार्य करता है। रोजाना इस्तेमाल से आप देखेंगे कि आपकी बेजान और काली त्वचा में निखार आ गया।

कोकोआ बटर

कोकोआ बटर की मदद से टैन हुई स्किन से राहत संभव है। इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स भी मौजूद होते हैं। कोकोआ बटर की मदद से त्वचा में झुर्रियां, एक्ने और दाग-धब्बों की समस्या भी दूर होती है। कोकोआ बटर को कोकोनट मिल्क के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और टैन हुई त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से त्वचा को धो लें।

पपीता

पपीते में विटामिन ए,बी और सी होता है। साथ इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि त्वचा पर से डेड स्किन को हटाकर उसमें निखार लाते हैं। इसका पेपन नामक एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते है। इसके लिए पपीता के छोटे-छोटे पीस कर लें और उसमें एक चम्मच हनी मिला लें। जो त्चचा और भी फायदेमंद बन जाएगा। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगा लें। पेस्ट को 20 मिनट के लिए लगा कर रखें। फिर इसे हटाते हुए ध्यान रखना है कि इसे गोलाई में मसाज करते हुए हटा दें। आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते है इससे आपकी स्किन का रंग पहले जैसा साफ हो जाएगा।

हल्दी

सर्दियों (Winter) में धूप से काली पङी त्वचा की पुरानी रंगत (Complexion) पाने के लिए हल्दी और चंदन का उपयोग करें। चंदन पाउडर को हल्दी के साथ मिलाएं। उसमें थोड़ा सी मलाई या कच्चा दूध डालें। पेस्ट को त्वचा पर लगा लें। चंदन में कूलिंग प्रॉपर्टी होती है। धूप से झुलसी त्वचा को राहत देने के लिए यह एक कारगर उपाय है। वहीं हल्दी में टैनिंग दूर करने के गुण होते हैं। हल्दी और चंदन के पैक को चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के अन्य अंगों में भी लगा सकते हैं।

गाजर

गाजर में त्वचा को निखारने के लिए विटामिन सी और एंटी ऑक्सिडेंट्स है। यह काली पड़ी त्वचा को फिर से निखारने के लिए बेहद लाभकारी है। ये त्वचा पर से काफी परत हटा कर उस पर ग्लो ला देता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच गाजर का रस, शहद और कुछ बूंदे नींबू की मिला लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे और शरीर के खुले स्थानों पर लगा लें। 20 मिनट के लिए सूखने को छोड़ दें। पैक के सूखने के बाद आप गुनगुने पानी से चेहरे को धो सकते हैं। ऐसा करने से आपको मिलेगी चमकती त्वचा।

चावल

चावल को पीसें, और दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें आधा चम्मच शहद लेकर अच्छी प्रकार मिलाकर चेहरे पर लगा लें। दस मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इस प्रयोग को हफ्ते में दो या तीन बार करने से चेहरे का साँवलापन निश्चित तौर पर ठीक हो जाता है। चेहरे का कालापन दूर करने के उपाय में यह उपाय असरदार है।

मसूर दाल

मसूर की दाल में मौजूद अद्भुत गुण बेजान त्वचा को फिर से नया रूप देने में माहिर हैं। मसूर दाल का पेस्ट आपकी स्किन को जवां रखने में मदद करता है। आप इस पेस्ट को चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैं। एक चम्मच दाल को रात में भिगोने के बाद दरदरा पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद पेस्ट में टमाटर और एलोवेरा मिलाना है। इस पेस्ट को करीब आधे घंटे तक लगाए रखें। कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा।

नींबू

नींबू त्वचा की रंगत को हल्का करता है, जबकि खीरा और गुलाब जल त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। इन्हें मिलाकर त्वचा पर लगाएँ और दस मिनट बाद ठण्डे पानी से धो लें। 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच कक़ड़ी का रस और हल्दी पाउडर की एक चुटकी लें। इनका पेस्ट बनाकर लगाएँ। इससे कालापन दूर हो जाता है।

खीरा

खीरा स्किन का पोषक करता है, जलन से राहत दिलाता है और स्किन की रंगत भी निखारता है। गर्मियों में धूप से रफ और डार्क हो चुकी स्किन की खोयी रंगत पाने के लिए इन सब्जियों का रस लगाया जाता है। स्किन टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निचोड़ लें और इसे समान मात्रा में गुलाब जल मिलाएं। फिर इस रस को शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जो धूप के सम्पर्क में आते हैं। 15-20 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से त्वचा को साफ कर दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…