कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो करें ये उपाय
हमारे शरीर का ज्यादातर हिस्सा पानी से बना हुआ है। जिसकी कमी कई सारे रोगों की वजह बन सकती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दिन में कम से कम 7-8 पानी तो पीना ही चाहिए लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने (Drinking water) के भी…
हमारे शरीर का ज्यादातर हिस्सा पानी से बना हुआ है। जिसकी कमी कई सारे रोगों की वजह बन सकती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दिन में कम से कम 7-8 पानी तो पीना ही चाहिए लेकिन सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीने (Drinking water) के भी अपने अलग ही फायदे हैं।
इसमें कोई शक नही कि पानी हमारे लिए खाना खाने जितना ही जरूरी है। हमारे शरीर के कुल वजन का दो तिहाई हिस्सा पानी ही होता है। इसके द्वारा हमें कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व भी इसके द्बारा आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
नियमित रूप से पानी पीकर हम शरीर का वजन बढ़ने से रोक सकते हैं साथ ही और कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। लेकिन अगर आप त्वचा की चमक बढ़ाना चाहते हैं साथ ही लंबे समय से चले आ रहे कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने का आसान तरीका ढूंढ रहे हैं तो सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीना है इसके लिए बेहद फायदेमंद।
- सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बहुत ही आसानी से बाहर निकल जाते हैं। खून साफ हो जाता है जिससे सबसे पहला असर आपको अपने चेहरे पर देखने को मिलता है। एक अलग ही चमक और रौनक नजर आती है।
- कब्ज से परेशान हैं तो सुबह उठते ही खाली पेट कम से कम दो से तीन ग्लास पानी पीने की आदत डालें। कुछ हफ्तों तक इसे जरूर फॉलो करें जिसका फायदा आपको महसूस होने लगेगा। पेट साफ होने के बाद आप जो कुछ भी खाते है उसका पूरा फायदा शरीर को पहुंचता है। साथ ही कब्ज दूर होने से अन्य दूसरी गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
- अगर आप वजन जल्द घटाना चाह रहे हैं तो सुबह उठकर पानी पीने की आदत डालें। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है जो वजन घटाने और मोटापा कम करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- सुबह उठकर पानी पीने से मासिक धर्म, पेशाब, गले और किडनी से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
- सुबह उठकर पानी पीने से शरीर में नई कोशिकाओं बनती हैं। मांसपेशियों में किसी प्रकार का दर्द है तो दूर होता है साथ ही वो मजबूत होती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
