24 घण्टे ऑनलाइन

खाली पेट करें इस बर्तन में रखे पानी का सेवन

पानी पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्यास बुझाने के अलावा पानी हमारे शरीर में कई तरह की पूर्ति भी करता है। लेकिन अगर यही पानी आप तांबे के बर्तन (copper vessel) में रखकर पीते हैं, तो आपके शरीर को मिलने वाले…

24GhanteOnline
October 17, 2025
2 min read

पानी पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्यास बुझाने के अलावा पानी हमारे शरीर में कई तरह की पूर्ति भी करता है। लेकिन अगर यही पानी आप तांबे के बर्तन (copper vessel)  में रखकर पीते हैं, तो आपके शरीर को मिलने वाले फायदे दोगुने हो जाएंगे। तांबे के बर्तन (copper vessel) में रखे हुए पानी को पीने से शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकाले जा सकते हैं।

ये पानी शरीर के कई दोषों को भी शांत करता है। यही नहीं तांबे के कई ऐसे फायदे हैं, जिनके बारे में बेहद ही कम लोगों को पता है। तो चलिए आपको बताते हैं तांबे के पानी के कई अनसुने फायदों के बारे में।

दरअसल, तांबे के बर्तन (copper vessel) में जो पानी रखा जाता है उसे ताम्रजल के नाम से लोग जानते हैं। आम बर्तन में रखने की जगह पानी को तांबे के बर्तन में ही रखना चाहिए, क्योंकि इसमें रखा पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। इसमें पानी को रखने से उसमें मौजूद कई तरह के बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। इसके अलावा कई बीमारियों जैसे- पीलिया, डायरिया, डिसेंट्री जैसी कई अन्य बीमारियों में तांबे का जल काफी फायदा देता है।

मेनोपॉज से होने वाली परेशानियों को दूर करेगा ये


तांबे के बर्तन (copper vessel)में रखा पानी कैंसर जैसी बड़ी बीमारी में भी काम आता है, क्योंकि इस पानी को पीने से इस बीमारी से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। कब्ज, पेट दर्द, एसिडिटी, गैस जैसी समस्याओं में भी तांबे का जल काफी कारगर साबित होता है। इस पानी को पीने से इन समस्याओं से काफी जल्द छुटकारा मिल जाता है। इस बात का ध्यान देना चाहिए कि पानी को तांबे के बर्तन में कम से कम 8 घंटे तक जरूर रखें, और उसके बाद ही उसका इस्तेमाल करें। ऐसा करने से ही हमारे शरीर को फायदा पहुंचता है।

आज के दौर में हर कोई अपने बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से काफी परेशान रहता है, लेकिन तांबे का जल इसे घटाने में काफी मदद करता है। किडनी, लिवर को स्वस्थ रखने में और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से निपटने में भी ये जल काफी लाभदायक होता है। इस पानी को पीने से शरीर का खून शुद्ध होता है। इसके अलावा त्वचा संबंधी समस्याओं को भी ये जल दूर करने में काफी लाभप्रद है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…