ओव्यूलेशन को बूस्ट अप करने के लिए पिए भिंडी का पानी
विवाह के बाद कपल्स जल्द से जल्द पैरेंटस बनने की इच्छा रखते हैं। लेकिन कभी-कभी इसमें कुछ समस्याएं भी आ जाती हैं और इसलिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, अगर कुछ आसान उपायों को अपनाया जाए तो इससे…
विवाह के बाद कपल्स जल्द से जल्द पैरेंटस बनने की इच्छा रखते हैं। लेकिन कभी-कभी इसमें कुछ समस्याएं भी आ जाती हैं और इसलिए उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, अगर कुछ आसान उपायों को अपनाया जाए तो इससे ओव्यूलेशन को बूस्ट अप किया जा सकता है।
इन्हीं उपायों में से एक है ओकरा के पानी ( Okra Water ) का सेवन करना। ओकरा जिसे भिंडी भी कहा जाता है, एक फूल वाला पौधा है और इसकी खेती गर्म और उष्णकटिबंधीय जलवायु जैसे कि अफ्रीका और दक्षिण एशिया में की जाती है। यह ओव्यूलेशन को बूस्टअप करने में मदद कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम इस विषय में थोड़ा विस्तारपूर्वक जानते हैं-
ओकरा (Okra) के फायदे
भिंडी विटामिन सी और के1 का बहुत अच्छा स्रोत है। विटामिन सी एक पानी में घुलनशील पोषक तत्व है जो आपके समग्र प्रतिरक्षा कार्य में योगदान देता है, जबकि विटामिन के1 एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो रक्त के थक्के जमने में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। वहीं, भिंडी गर्भवती महिलाओं में हार्ट हेल्थ से लेकर ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करने में भी को लाभ पहुंचा सकती है। इसमें कैंसर रोधी गुण भी हो सकते हैं।
रिसर्च में हुआ है साबित
एक अनुसंधान में यह बात साबित हुई है कि ओकरा ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकता है। ओव्यूलेशन को बढ़ावा देने के लिए भिंडी का उपयोग करने का एक तरीका यह है कि भिंडी और पत्तियों का उपयोग करके सूप के रूप में इस्तेमाल किया जाए।
ऐसे बनाएं ओकरा का पानी ( Okra Water )
- चार भिंडी लें, इसे अच्छी तरह धोकर 5 टुकड़ों में काट लें।
- इसे रात भर ठंडे पानी में भिगो दें।
- अगले दिन भिंडी को पानी से अलग कर लें और सुबह-सुबह खाली पेट पानी पिएं।
- यह आपके ओवुलेशन को बढ़ावा देगा और आपको गर्भधारण करने में मदद करेगा।
अन्य जरूरी टिप्स
- ओकरा के पानी को पीने का सबसे अच्छा समय माहवारी के बाद का है।
- इसे आप माहवारी खत्म होने के 2-3 दिन बाद तक लें।
- भिंडी का पानी बनाने के लिए हर दिन अलग-अलग भिंडी का प्रयोग करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
