24 घण्टे ऑनलाइन

फ्रिज में इन चीजों को भूल कर भी न रखें, हो सकता है हानिकारक

आमतौर पर फ्रिज (Fridge) का सबसे ज्यादा इस्तेमाल गर्मियों के मौसम में होता है. क्योंकि गर्मियों में ही ठंडे पानी, बर्फ की जरूरत पड़ती है और कई सामानों को खराब होने से बचाने के लिए भी फ्रिज में रखा जाता है. हालांकि,…

24GhanteOnline
June 25, 2026
2 min read

आमतौर पर फ्रिज (Fridge) का सबसे ज्यादा इस्तेमाल गर्मियों के मौसम में होता है. क्योंकि गर्मियों में ही ठंडे पानी, बर्फ की जरूरत पड़ती है और कई सामानों को खराब होने से बचाने के लिए भी फ्रिज में रखा जाता है. हालांकि, सर्दियों में भी लोग कई चीजों इसलिए फ्रिज में रख देते हैं ताकि वह लंबे समय तक चल सके और खराब न हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में कुछ चीजों को रखना हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है?

फ्रिज (Fridge) में रखी कुछ चीजों को सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें फ्रिज में रखने के बाद उनका स्वाद और गुण दोनों ही बदल जाते हैं. इसलिए इन चीजों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है.

आइए जानते हैं कौन सी चीजों को फ्रिज (Fridge) में नहीं रखना चाहिए-

केला


अधिकतर लोग जानते हैं कि भूलकर भी कभी केला फ्रिज में नहीं रखना चाहिए. क्योंकि फ्रिज में केला रखने से वह जल्दी खराब हो जाता है और उसका रंग भी काला हो जाता है. खराब केले के सेवन करना हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए फ्रिज में केला न रखें.

शहद


क्या आप जानते हैं कि फ्रिज में शहद नहीं रखना चाहिए. जी, हां फ्रिज में शहद रखने से उसका प्राकृतिक स्वाद बिगड़ने लगता है और कम तापमान में शहद में क्रिस्टल बनने लगते हैं. इसलिए शहद को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, उसे हमेशा साधारण तापमान में ही रखें.

आलू


अक्सर सब्जियों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें फ्रिज में रखना चाहिए. लेकिन आलू फ्रिज में नहीं रखने चाहिए. क्योंकि फ्रिज में आलू रखने से उसका स्टार्च शुगर बन जाता है. जो कि सेहत के लिए खतरनाक है. खासतौर पर डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए फ्रिज में रखे आलू हानिकारक हो सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।