दही से स्किन में आएगा नेचुरल ग्लो, जानें इस्तेमाल का तरीका
दही (Curd) भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है. इसे किसी भी मौसम में खाया जा सकता है. इसमें मौजूद खास पोषक तत्व हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभदायक होते हैं. इसलिए हर घर में इसे इस्तेमाल में लिया जाता है. पर क्या आप…
दही (Curd) भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है. इसे किसी भी मौसम में खाया जा सकता है. इसमें मौजूद खास पोषक तत्व हर उम्र के व्यक्ति के लिए लाभदायक होते हैं. इसलिए हर घर में इसे इस्तेमाल में लिया जाता है. पर क्या आप जानती हैं कि दही के सेवन से आप सेहत की ही नहीं, बल्कि सौंदर्य की भी कई समस्याओं से निजात पा सकती हैं. नहीं जानती तो हम इसके बारे में बताने जा रहे हैं.
इस तरह करें दही (Curd) का सेवन
दही के स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आप सादा दही को अपने लंच में शामिल कर सकते हैं. यह पाचन तंत्र को सही रखता है. जिन लोगों को कब्ज या लूज मोशन की समस्या हो उन्हें भी दही के सेवन से लाभ मिलता है. वहीं कमजोर हाजमे के लिए तो यह और भी लाभदायक है. दही का सेवन करने से आपकी त्वचा में भी नेचुरल ग्लो आ सकता है.
दही (Curd) का फेशियल
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो गई है और आप ऐसा महसूस कर रही हैं कि उसकी नेचुरल नमी कम हो गई है तो आपको दही का फेशियल करना चाहिए. यह ड्राय स्किन में चमक लाएगा, जिससे त्वचा का नेचुरल ऑयल भी वापस आ जाएगा. इस फेशियल से त्वचा की मांसपेशियों की मरम्मत भी होती है.
दही (Curd) का फेस मास्क
अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि आपकी स्किन बहुत ज्यादा डल हो गई है तो मृत त्वचा को हटाने के लिए दही का फेस मास्क लगाना चाहिए. इसके लिए आप दही में बेसन या जई का आटा मिक्स करें. इसे चेहरे पर कुछ देर लगा रहने दें और फिर सादा पानी से धो लें. इस तरह डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा में चमक भी आ जाएगी.
बालों (Curd) के लिए दही
अगर आप बालों के रूखेपन, झड़ने और टूटने से परेशान हैं तो बालों में दही लगाएं. इसे लगाना बहुत आसान है. बस बालों में हाथों की सहायता से जड़ों में दही लगाएं और हल्की उंगलियों से मसाज करती जाएं. एक-एक स्कैल्प पर इसी तरह लगाएं. लगभग आधा घंटा बालों में दही लगा रहने दें और उसके बाद माइल्ड शैंपू से धो दें. यह सबसे अच्छा कंडीशनर होगा.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
