24 घण्टे ऑनलाइन

खीरे का सलाद नहीं बनाएं टेस्टी मॉकटेल, नोट करें ये रेसिपी

गर्मी के मौसम में शरीर को बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी ठंडक की जरूरत होती है। इस जरूरत को पूरा करने में खास भूमिका निभाता है खीरा (Cucumber) । खीरे की कुछ आसान रेसिपीज, बता रही हैं प्रियंवदा त्रिपाठी। 1-मूंगफली-खीरा…

24GhanteOnline
March 31, 2026
3 min read
खीरे का सलाद नहीं बनाएं टेस्टी मॉकटेल, नोट करें ये रेसिपी

गर्मी के मौसम में शरीर को बाहर से ही नहीं बल्कि भीतर से भी ठंडक की जरूरत होती है। इस जरूरत को पूरा करने में खास भूमिका निभाता है खीरा (Cucumber) । खीरे की कुछ आसान रेसिपीज, बता रही हैं प्रियंवदा त्रिपाठी।

1-मूंगफली-खीरा सलाद (Cucumber Salad)


मूंगफली-खीरा सलाद बनाने के लिए सामग्री-
-भुनी हुई मूंगफली 1 कप
-बारीक कटा टमाटर- 2
-छिला व बारीक कटा खीरा 1
-बारीक कटा प्याज 1
-बारीक कटी मिर्च 1
-नमक स्वादानुसार
-चाट मसाला 1 चम्मच
-नींबू का रस 1 चम्मच

मूंगफली-खीरा सलाद बनाने की विधि-

मूंगफली-खीरा सलाद बनाने के लिए एक बड़ी कटोरी में मूंगफली, टमाटर, खीरा, प्याज और हरी मिर्च डालें। उसमें स्वादानुसार नमक, चाट मसाला और नीबू का रस डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं और तुरंत सर्व करें।

2-खीरा-पुदीना मॉकटेल- (Cucumber Mocktail) 


खीरा-पुदीना मॉकटेल बनाने के लिए सामग्री-
-खीरा 1
-पुदीना पत्ती- 1 गुच्छा
-नींबू का रस- 4 चम्मच
-शहद- 2 चम्मच
-अदरक 1 टुकड़ा
-क्लब सोडा 2 कप
-पानी 1 कप
-बर्फ के टुकड़े आवश्यकतानुसार
-नमक चुटकी भर

खीरा-पुदीना मॉकटेल (Cucumber Mocktail)  बनाने की विधि-

खीरा का छिलका छीलकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। पुदीने की कुछ पत्तियों को गार्निशिंग के लिए बचा लें। ब्लेंडर में कटा हुआ खीरा, नीबू का रस, पुदीना, पानी, शहद, अदरक और नमक डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। मिश्रण प्यूरी की तरह नजर आना चाहिए। इस मिश्रण को छान लें। सर्विंग गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें। ऊपर से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में तैयार मिश्रण डालें। उसके ऊपर क्लब सोडा डालें और मॉकटेल को हल्के हाथों से मिलाएं। पुदीना से गार्निश करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

3- खीरे की पचड़ी-


खीरे की पचड़ी बनाने के लिए सामग्री-
-सूखी लाल मिर्च 2
-सरसों 1 चम्मच
-फेंटा हुआ दही 1 कप
- नमक स्वादानुसार
-पानी आवश्यकतानुसार
-कद्दूकस किया खीरा 2
-बारीक कटी मिर्च 2 चम्मच
-कद्दूकस किया नारियल 1/2 कप
-जीरा 1/2 चम्मच
-नारियल तेल 1 1/2 चम्मच
-करी पत्ता 10
-धनिया पत्ता गार्निशिंग के लिए

खीरे की पचड़ी बनाने की विधि-

केरल की इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले पचड़ी बनाएं। पचड़ी बनाने के लिए नारियल, जीरा, हरी मिर्च और दो चम्मच पानी को ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें। अब एक बड़े बर्तन में कद्दूकस किया खीरा, स्वादानुसार नमक और नारियल वाला मिश्रण और दही डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला दें। अब खीरे की पचड़ी में तड़का लगाएं। इसके लिए मध्यम आंच पर पैन को गर्म करें और उसमें नारियल का तेल डालें। नारियल तेल में करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और सरसों डालें। जब सरसों चटकने लगे तो तड़के को तैयार पचड़ी में डालकर मिलाएं। चावल या डोसा के साथ परोसें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।